Move to Jagran APP

लोकसभा के बाद राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल, विरोध में नहीं पड़ा एक भी वोट

राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े। राज्य सभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिल रहा है ऐसा नहीं है बल्कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है।

By AgencyEdited By: Shashank MishraPublished: Thu, 21 Sep 2023 10:28 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2023 11:08 PM (IST)
राज्य सभा से भी पास हुआ महिला आरक्षण बिल।

नई दिल्ली, एएनआई। Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल पास हो गया। सदन ने सर्वसम्मति के साथ 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पास कर दिया। राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला। वहीं विधेयक के पास होने के बाद सभापति धनखड़ ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि हिंदू रीति के अनुसार आज PM मोदी का जन्मदिन है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के राज्य सभा से पास होने पर खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण। 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में खुशी देने वाला है।

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं। यह महज एक विधान नहीं है; यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे देश को बनाया है।

ये भी पढ़ें: 'आपकी कुर्सी झूले की तरह...', राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सभापति धनखड़ की ली चुटकी

भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। जैसा कि हम आज मनाते हैं, हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज और भी प्रभावी ढंग से सुनी जाए"।

सभी सदस्यों ने नारी शक्ति को बढ़ाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

वहीं इससे पहले राज्यसभा में बिल पर चल रही चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ''इस बिल से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा।

सभी सदस्यों और राजनीतिक दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और 'नारी शक्ति' को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए देश को एक मजबूत संदेश दें।"

बुधवार को लोकसभा से पारित हुआ था महिला आरक्षण बिल

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में दिनभर चली बहस का संक्षिप्त जवाब दिया और कहा कि उचित प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद इसे लागू किया जाएगा। मंगलवार को नए संसद भवन में स्थानांतरित होने के बाद 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पहला विधेयक है जो संसद द्वारा पारित किया गया। बता दें यह बिल बुधवार को लोकसभा से पारित हो चुका है।

ये भी पढ़ें: 'नारी शक्ति वंदन विधेयक में सभी दलों की बड़ी भूमिका', PM मोदी बोले- दोनों सदनों में हुई सार्थक चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.