विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता की जगह अंतरिम CM बन सकते हैं पनीरसेलवम, पार्टी में चर्चा!

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2016 09:03 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 10:22 AM (IST)

AIADMK तमिलनाडु का अंतरिम मुख्‍यमंत्री चुनने को लेकर चर्चा जाेरों पर है। इसमें सबसे आगे पनीरसेलवम का नाम है। राज्‍य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई (जेएनएन)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की खराब हालत को देखते हुए अब उनकी पार्टी एआईएडीएमके के अंदर एक अंतरिम मुख्यमंत्री चुनने को लेकर चर्चा जाेरों पर है। वह पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में हैं। माना जा रहा है कि जयललिता की हालत काफी खराब है और उन्हें लंबे समय तक के लिए अस्पताल मेंं रहना पड़ सकता है। ऐसे में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को अधिक समय तक निलंबित नहीं रखा जा सकता है। लिहाजा पार्टी में नया मुख्यमंत्री चुनने को लेकर सुगबुगाहट तेज है।

अंतरिम मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेलवम और पलानीस्वामी का नाम भी सामने आ रहा है। जयललिता की खराब हालत के मद्देनजर राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने इन दोनों ही नेताओं से विचार विमर्श किया है। राजभवन द्वारा जारी किये गए एक बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने मंत्रियों के साथ जनरल ऐडमिनिस्ट्रेशन के मुद्दे पर बातचीत की। इस दौरान प्रमुख सचिव पी राम मोहन राव ने राज्यपाल को हर दिन होने वाले कामों और इंतजामों के बारे में जानकारी दी। इस बैठक के बाद दोनों मंत्री जयललिता का हालचाल जानने अस्पताल भी गए।

ट्विटर पर फैली अफवाह, हो चुकी है जयललिता की मौत

जानकारी के मुताबिक पार्टी के अंदर जयललिता का पोर्टफोलियो अन्य वरिष्ठ मंत्रियों को दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जयललिता मुख्यमंत्री बनी रहेंगी। गौरतलब है कि पनीरसेलवम दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता जब जेल में थी तब पन्नीरसेल्वम ने ही उनकी जगह ली थी। पलानीस्वामी भी पार्टी से काफी लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं और जयललिता के विश्वासपात्रों में से एक हैंं।

जयललिता की सेहत में सुधार, राहुल गांधी अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात