Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: क्रिसमस से पहले शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी इलाकों समेत यूपी-बिहार में कैसा है मौसम का मिजाज?

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:28 AM (IST)

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए भयानक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है जिसके चलते मैदानों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर देखने को मिल रही है।

    Hero Image
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Today Weather News। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते मैदानों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार सुबह के समय दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार, आज सुबह दिल्ली का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम हाल?

     मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए भयानक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, कानपुर में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है।

    बात करें बिहार की तो राज्य में पुरवा के प्रवाह से प्रदेश का मौसम आजकल काफी शुष्क हो गया है। इस तरह की स्थिति अगले पांच दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

    पंजाब, राजस्थान में भी छाया रहेगा घना कोहरा

    उत्तर भारत में भी ठंड का जबरदस्त असर दिख रहा है। 7 दिसंबर तक हरियाणा, पंजाब समेत उत्तरी राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में कोहरे के जारी रहने की आशंका है। आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब एवं उत्तरी राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों तक अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    रोहतांग सहित अन्य दर्रों में आधा फीट तक गिरी बर्फ

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते मैदानों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम ने करवट बदली और चोटियों पर हिमपात हुआ। रोहतांग सहित अन्य दर्रों में आधा फीट तक बर्फ गिरी है। लाहुल घाटी में करीब दो इंच हिमपात हुआ। बारालाचा, शिंकुला, कुंजम दर्रे में भी दिनभर हिमपात का क्रम जारी रहा।

    दक्षिण भारत में आज मौसम रहेगा साफ

    भले ही महाराष्ट्र के कुछ जिलों में आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन आज देशभर में बारिश का आशंका काफी जताई जा रही है। वहीं, दक्षिण भारत में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: शनिवार को मौसम ने बदली करवट-पहाड़ों पर बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा; जानें कैसा रहेगा मौसम?

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather: पटना में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अचानक तीन घंटे में 5 डिग्री गिरा तापमान, सबौर रहा सर्वाधिक ठंड जगह

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, हरियाणा में सीजन का पहला घना कोहरा; अगले तीन दिन राहत नहीं