यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Today: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, हरियाणा में सीजन का पहला घना कोहरा; अगले तीन दिन राहत नहीं
Haryana Weather Update शनिवार को सीजन का पहला घना कोहरा देखा गया। घाटियों में शीतलहर और मैदानी इलाकों में कोहरे ...और पढ़ें

HighLights
- घाटियों में शीतलहर और मैदानी इलाकों में कोहरे से तीन-चार दिनों तक राहत नहीं
- तापमान गिरने से ठंड का कहर बढ़ना शुरू
- ऊपरी हिस्सों में वर्षा एवं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी
जागरण टीम, हिसार/नई दिल्ली। Haryana Weather News हरियाणा में शनिवार को सीजन की पहला घना कोहरा छाया। सुबह दृश्यता पांच मीटर से कम रही। बादल छाए रहने से तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री था और शनिवार को 6.5 डिग्री तक पहुंच गया।
घाटियों में शीतलहर और मैदानी इलाकों में कोहरे से तीन-चार दिनों तक राहत नहीं
इसी प्रकार अन्य जिलों के तापमान में भी उछाल आया है। मौसम विभाग (आइएमडी) अनुसार, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है। घाटियों में शीतलहर और मैदानी इलाकों में कोहरे से तीन-चार दिनों तक राहत नहीं मिलने जा रही। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तर भारत के कई राज्यों में छिटपुट वर्षा हो सकती है।
तापमान गिरने से ठंड का कहर बढ़ना शुरू
27 दिसंबर तक हरियाणा, पंजाब समेत उत्तरी राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में कोहरे के जारी रहने की आशंका है। आइएमडी ने हरियाणा, पंजाब एवं उत्तरी राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों तक अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके बाद मौसम में सुधार होगा, लेकिन तापमान गिरने से ठंड का कहर बढ़ना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी की पंचायत आज, भाई पर हुआ था जानलेवा हमला; अब तक नहीं हुई आरोपितों की गिरफ्तारी
मैदानी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान जब चार डिग्री से नीचे चला जाता है तो आइएमडी शीतलहर की चेतावनी जारी करता है। इसी तरह दो डिग्री से कम होने पर गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की जाती है।
ऊपरी हिस्सों में वर्षा एवं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी
अभी पूर्वी हवाएं चल रही हैं, किंतु जल्द ही इसका रुख बदल सकता है। जिससे कोहरे से राहत तो मिल जाएगी। ठंडी हवाएं जोर पकड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ ने पिछले तीन-चार दिनों से देश के उत्तरी और ऊपरी हिस्सों में वर्षा एवं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है।
