Move to Jagran APP

Weather Update: बर्फबारी और बारिश से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, अगले 2 दिन में और गिरेगा पारा, जानें- अपने क्षेत्र का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जबकि हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से तापमान गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 07:25 AM (IST)
उत्तर भारत के कई इलाकों में आज कोहरे के साथ तेज ठंड है। फाइल फोटो

नई दिल्ली, एजेंसी। Weather Predictions: देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन में अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से तापमान गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।

loksabha election banner

दिल्ली में ठंड हवाओं के साथ तापमान में गिरावट

दिल्ली में ठंडी हवाओं के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 और कारगिल में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कटरा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, बटोत में 0.2 डिग्री , बनिहाल में शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे और भदरवाह में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान सोमवार को हिमांक से नीचे चला गया जबकि जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में घने कोहरे के कारण हवाई और जमीनी यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 21 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की बात कही है और इसने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। वहीं निचले इलाकों में कोहरे की मोटी चादर ने जम्मू शहर में हवाई और जमीनी यातायात को बाधित कर दिया, जहां तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4, पहलगाम में शून्य से 6.7 और गुलमर्ग में शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ा

राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. रविवार रात माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया। वहीं, राज्य के कई इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के एक मात्र पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के बीकोनर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू और सीकर जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के अधिकतर जगहों पर रविवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को राज्य के उत्तर पश्चिम इलाकों गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। चूरू में सबसे कम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, वहीं गंगानगर में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। सोमवार को भी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है।

महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ़, वसई-विरार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। शाम तक बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी लेकिन बादल छाए रहेंगे और कम विजिबिलिटी जारी रहेगी। महाराष्ट्र में मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में अगले 3-4 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।

मध्य प्रदेश कई इलाकों में बारिश

मध्य प्रदेश कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कई जगहों पर और जबलपुर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर और सागर संभागों के जिलों में बारिश हुई है।

पंजाब, हरियाणा कोहरा छाया रहा

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सोमवार को कोहरा छाया रहा। अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट और भिवानी समेत कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य के करीब रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई. वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.