Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: इन राज्यों में 13 जनवरी तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें IMD का मौसम पूर्वानुमान

    By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 12:20 PM (IST)

    मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान पंजाब हरियाणा में 12 और 13 जनवरी को भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि चंडीगढ़ दिल्ली और उत्तर पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्से शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहे और पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

    Hero Image
    मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में 12 और 13 जनवरी को भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में 12 और 13 जनवरी को भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्से शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहे और पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

    यह भी पढ़ें: Weather Update Today: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी पड़ा असर

    इन राज्यों में घने कोहरे के साथ शीतलहर की चेतावनी

    • 12-15 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है
    • 12 और 13 जनवरी को सुबह पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी की ओर से अगले 3 दिनों तक घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।
    • 12 जनवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू संभाग में, 12 और 13 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
    • 12-15 जनवरी के दौरान असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाया रहेगा।
    • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 12 और 13 जनवरी को, पंजाब में 13-15 जनवरी के दौरान भीषण शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी।
    • उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 12 और 13 जनवरी को, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 12 जनवरी को ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
    • आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि इसके बाद ठंडे दिन की स्थिति कम होने की संभावना है।
    • बारिश को लेकर अलर्ट
    • 12 और 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
    • 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, शीत लहर का प्रकोप जारी; ठंडी हवाएं कर रहीं बुरा हाल

    दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

    • 15 जनवरी के आसपास तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश की समाप्ति के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
    • अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना है और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।
    • आज दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे, बर्फ की पतली चादर से ढंकी सड़कें