विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी पड़ा असर

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Fri, 12 Jan 2024 08:24 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Jan 2024 08:43 AM (GMT+05:30)

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप आने वाले 5 दिनों तक बरकरार रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप आने वाले 5 दिनों तक बरकरार रहेगा।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप आने वाले 5 दिनों तक बरकरार रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

एयरपोर्ट पर शून्य हुई विजिबिलिटी

वहीं, कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा क्षेत्र में दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। 12 जनवरी यानी शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर-भारत में कब तक रहेगा ठंड और कोहरे का प्रकोप?

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी नहीं हुई इसकी वजह से उत्तर भारत के तापमान में अभी कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं दिखेगा। हालांकि, पहाड़ों पर जमी बर्फ के पिघलने पर सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं। सुबह और शाम ठंड का ज्यादा प्रकोप रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मध्‍य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आने की सम्‍भावना है।

आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हिमालय में दिख रहा जलवायु परिवर्तन का असर, बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम से बर्फबारी को तरसे पहाड़

कोहरे के कारण ट्रेन लेट, यात्री हुए परेशान

कोहरे के कारण शुक्रवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। विभिन्न स्थानों से दिल्ली को आने वाली कुल 23 ट्रेनें 1 से साढ़े छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज 2 घंटे लेट है।

कोहरे के कारण पहली बार यह ट्रेन 2 घंटे लेट हुई है। वहीं, देरी से चल रही ट्रेनों में राजेंद्र नगर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 1 घंटे 35 मिनट बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे, भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 2 घंटे व अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6:30 घंटे लेट है।

12 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि उत्तरी राजस्थान में 12 जनवरी की सुबह बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 11-15 जनवरी, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 11 और 12 जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा।

आईएमडी ने शुक्रवार तक उत्तराखंड में जमीनी ठंड की स्थिति की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, मौसम पूर्वानुमान में बताया कि 48 घंटों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने भविष्यवाणी की 12 जनवरी को उत्तरी राजस्थान में सुबह कुछ घंटों के लिए बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: Weather Updates: शीत लहर से कांपा उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान; अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं