Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे, बर्फ की पतली चादर से ढंकी सड़कें

    By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 11:22 AM (IST)

    राजस्थान के पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा और पारा शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इसके कारण कई इलाकों में बर्फ की पतली चादर नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक और ठंड बढ़ने की संभावना है। शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट के साथ बर्फ जमने के आसार हैं।

    Hero Image
    राजस्थान के पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

    एएनआई, जयपुर। राजस्थान के पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा और पारा शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इसके कारण कई इलाकों में बर्फ की पतली चादर नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक और ठंड बढ़ने की संभावना है। शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट के साथ बर्फ जमने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मकर संक्रांति तक प्रदेश में तेज सर्दी रहेगी। इसका सबसे बड़ा कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होना है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में संभावना है कि राजस्थान में सर्दी का असर अभी कम नहीं होगा। अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट हो सकती है।