Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में भारी बारिश, नदी नाले उफान पर, अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज धंसा; बिहार के बेगूसराय में बाढ़ के हालात

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 07:14 AM (IST)

    उत्तर भारत में मानसून इस बार जमकर बरस रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिनभर हल्की वर्षा होती रही। इस कारण सड़कों पर जलभराव हो गया औ जाम की स्थिति बनी रही। वहीं आईएमडी आज जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली-एनसीआर हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभवाना जताई है।

    Hero Image
    उत्तर भारत में मानसून इस बार जमकर बरस रहा है (फोटो- एएनआई)

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून इस बार जमकर बरस रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिनभर हल्की वर्षा होती रही। इस कारण सड़कों पर जलभराव हो गया औ जाम की स्थिति बनी रही। आईएमडी आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभवाना जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर वर्षा से उप्र में नदियों का जल स्तर बढ़ा, पांच डूबे

    पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते नदियों में आई बाढ़ उत्तर प्रदेश में जानलेवा बनी हुई है। फतेहपुर में कजरी विसर्जन के दौरान नदियों में पांच लोग डूब गए। इनमें एक का शव मिला है और चार लापता हैं। चंदौली में कच्चा घर गिर गया। मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। बारिश के कारण जलभराव से अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज धंसा गया है।

    मऊ में मछली पकड़ने सरयू नदी में उतरे 55 वर्षीय रामाकांत निषाद की डूबने से मौत हो गई। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे सैकड़ों गांव बाढ़ और जलभराव की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।

    शाहजहांपुर में उफना चुकी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही

    फतेहपुर में गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से 24 सेमी ऊपर पहुंच गया है। कन्नौज में भी यह खतरे के निशान के करीब है। उन्नाव में पानी चेतावनी बिंदु के करीब है। शाहजहांपुर में उफना चुकी गंगा खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही है।

    हापुड़ में शनिवार को गंगा का जलस्तर 199.44 सेंटीमीटर तक पहुंच गया, जो बाढ़ के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 12 वर्षो में इस तरह का जलभराव हमने नहीं देखा है।

    बदायूं में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर है

    बदायूं में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। वाराणसी सहित पूर्वांचल के सभी जिलों में गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर शनिवार शाम चार बजे खतरा बिंदु से 1.66 मीटर मीटर नीचे था। मऊ और आजमगढ़ में सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है।

    बिहार में कई इलाकों में घुसा गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के बाढ़ का पानी

    बिहार में कई जगहों पर गंगा और बूढ़ी गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बेगूसराय में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।

    गंगा खगडि़या जिले के खारा धार जलद्वार के पास खतरे के निशान से दो मीटर चार सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बूढ़ी गंडक खगडि़या एनएच-31 ब्रिज (अघोरी स्थान) के पास खतरे के निशान से एक मीटर 73 सेंटीमीटर ऊपर है। जिले की 17 पंचायतें बाढ़ की चपेट में है।

    पटना में गंगा नदी के जलस्तर में आ रही कमी

    समस्तीपुर के सरारी स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.20 मीटर ऊपर है। मधुबनी में कोसी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि भुतही बलान उफना रही। मटरस तथा तरडीहा पंचायत के बधार के निचले हिस्से में फैल गया है। पटना में गंगा नदी के जलस्तर में कई दिनों बाद कमी आने लगी है। सोन का पानी भी घट रहा है। हालांकि, पुनपुन में उफान जारी है।

    दिल्ली में 14 सालों में अगस्त का सबसे ठंडा दिन

    दिल्ली में शनिवार को कम से कम 14 सालों में अगस्त का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जहां लगातार बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    2011 से उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त का इससे पहले सबसे कम अधिकतम तापमान 2012 में 27.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2020 का आँकड़ा आईएमडी के रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है।

    यह भी पढ़ें- क्या दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला? मौसम विभाग ने दिया लेटेस्ट अपडेट