विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: क्या दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला? मौसम विभाग ने दिया लेटेस्ट अपडेट

By rais rais Edited By: Sonu Suman
Published: Sat, 09 Aug 2025 10:32 PM (IST)

शनिवार को दिल्ली में दिनभर हल्की वर्षा हुई जिससे अधिकतम तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ...और पढ़ें

मध्यम वर्षा ने दिनभर भिगोया, अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री गिरा।
मध्यम वर्षा ने दिनभर भिगोया, अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री गिरा।

HighLights

  1. दिल्ली में दिनभर हुई हल्की वर्षा |
  2. तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट |
  3. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिनभर हल्की वर्षा होती रही। वर्षा महज 26 मिलीमीटर हुई, पर दिनभर इसका क्रम बना रहने के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से 7.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 71 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। एक दिन पहले जहां 78.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, वहीं शनिवार को सुबह से शाम तक 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 71 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी ज्यादातर स्थानों पर संतोषजनक तो कहीं-कहीं मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को पिछले 14 सालों में सबसे ठंडा अगस्त का दिन दर्ज किया गया। लगातार वर्षा के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2011 से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अगस्त का पिछला सबसे कम अधिकतम तापमान 2012 में 27.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2020 का आंकड़ा आइएमडी के रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है। लगातार वर्षा शुक्रवार आधी रात के आसपास शुरू हुई और शनिवार पूरे दिन जारी रही।

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई वर्षा की स्थिति

क्षेत्र 8 अगस्त 9 अगस्त
सफदरजंग 78.7 26.6
पालम 31.8 23.3
लोधी रोड 80.7 22.1
रिज 74.2 40.4
आया नजर 30.6 27.6
प्रगति मैदान 100.3 20.7
पूसा 69 32.5
मयूर विहार 45 49.5
नजफगढ़ 15.5 22
जनकपुरी 15 14

(स्त्रोत-मौसम विभाग)