Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मौसम विभाग का यलो अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बरसेंगे बादल; नॉर्थईस्ट में कब मिलेगी राहत?

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 09:17 AM (IST)

    मणिपुर असम सिक्किम समेत नॉर्थ-ईस्ट के कई इलाकों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पूर्वोत्तर राज्यों को बारिश से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। धीरे-धीरे मानसून का असर देश के अन्य राज्यों में भी आ जाएगा। बारिश को लेकर दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोदिन तक राजधानी में बारिश की संभावना है। आगे जानें IMD का अलर्ट

    Hero Image
    देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से हाहाकार मचा है। मणिपुर, असम, सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश, इंफाल घाटी और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यसत हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन तक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में कई जगहों पर जोरदार बारिश, फाजिल्का में एक घंटे तक बरसे बादल; कई जिलों के लिए अलर्ट

    पूर्वोत्तर राज्यों में कब तक होगी बारिश?

    मणिपुर के इंफाल घाटी और इसके आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है। ऐसे में वहां फंसे हुए पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। पूर्वोत्तर राज्यों को बारिश से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। यहां अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देश के दूसरे हिस्सों में भी मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

    यह भी पढ़ें: नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, करीब 6 लाख लोग प्रभावित; पीएम मोदी ने फोन पर ली हालात की जानकारी

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

    अब बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की, मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की से तेज बारिश की संभावना है। बारिश को लेकर दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में हल्के हुए गर्मी के तेवर, बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

    इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और आंधी चल सकती है। बताया जा रहा है ऐसा मौसम 6 जून तक रहेगा, 6 जून के बाद दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होगी और एक बार फिर लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलने पड़ सकता है।

    बिहार-झारखंड में बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार,झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।बताया जा रहा है मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर 4 से लेकर 7 जून तक बारिश की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather: आज पटना में लीजिए मौसम का मजा! 5 जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी, सावधान रहने की अपील

    बात करें उत्तराखंड राज्य की तो मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 6 जून तक कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज बिजली के साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

    यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

    comedy show banner