विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gen Z के कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- 'आपकी पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी'

Published: Fri, 26 Dec 2025 03:39 PM (IST)

Veer Baal Diwas 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को ...और पढ़ें

Gen Z के कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए पीएम मोदी ( फोटो- PTI)

Gen Z के कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए पीएम मोदी ( फोटो- PTI)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों- जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है। इसके साथ ही उन्होंने Gen Z के कॉन्फिडेंस पर पूरा भरोसा जताया।

पीएम मोदी ने कहा कि Gen Z, Gen Alpha… और उनकी generation ही भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएगी, मैं Gen Z की योग्यता, आपका आत्मविश्वास देखता हूं, समझता हूं और इसलिए आप पर बहुत भरोसा करता हूं।

पीएम मोदी ने Gen Z, Gen Alpha… से भारत को विकसित राष्ट्र का दर्जा दिलाने की दिशा में नेतृत्व करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप सभी Gen Z हैं, संगठन से जुड़े हैं और आप Gen Alpha भी हैं। आपकी पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

छोटी उम्र से बड़ा कर सकते...

पीएम मोदी ने संस्कृत में एक श्लोक का उद्धरण देते हुए, कहा कि अगर कोई छोटा बच्चा ज्ञान की बात करता है, तो हमें उसे अपनाना चाहिए। उन्होंने युवा उपलब्धि हासिल करने वालों की प्रशंसा की। आप छोटी उम्र में बड़े काम कर सकते हैं, आपने ऐसा किया है। लेकिन इन उपलब्धियों को अलग तरह से देखा जाना चाहिए, अपने सपनों को आसमान तक ले जाएं। देश आपके साथ मज़बूत दृढ़ संकल्प के साथ है।

पहले युवा सपने देखने से डरते थे

अतीत की निराशा की तुलना वर्तमान अवसरों से करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा पहले कि युवा सपने देखने से डरते थे क्योंकि पुरानी व्यवस्था ने निराशा का माहौल पैदा कर दिया था। लेकिन अब, देश प्रतिभा की तलाश करता है और 140 करोड़ नागरिकों की शक्ति से मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। उन्होंने इंटरनेट, स्टार्टअप मिशन और केंद्रित विकास के लिए प्लेटफॉर्म जैसे संसाधनों पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी का मुख्य फोकस नई शिक्षा नीति (NEP) पर था, जो रटने के बजाय व्यावहारिक शिक्षा, आलोचनात्मक सोच और सवाल पूछने को प्राथमिककता देती है। पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार सरकार नई लर्निंग और सोचने की प्रक्रिया को विकसित करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है और इनोवेशन और डिजाइन थिंकिंग को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब्स की तारीफ की।

वीर साहिबजादा जोरावर सिंह के मुश्किल रास्तों को पहचानने की बात याद करते हुए, उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि अपनी समझ बनाए रखें; इससे देश की तरक्की होती है। बहुत ज्यादा फोकस रहें। छोटी-मोटी लोकप्रियता के ग्लैमर में न बहें। आपकी सोच साफ होनी चाहिए, सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। आदर्शों और महान हस्तियों से सीखें।

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि व्यक्तिगत सफलता दूसरों को प्रेरित करनी चाहिए, जिसमें स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप, खेल प्रोत्साहन, फिनटेक, मैन्युफैक्चरिंग और युवा भारत प्लेटफॉर्म जैसी नीतियों के केंद्र में युवा हों।

उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में नए अवसर खुल रहे हैं क्योंकि भारत सबसे युवा देशों में से एक है और NEP के मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को विकसित भारत को आकार देने से जोड़ा। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- National Children's Award 2025: वीर बाल दिवस पर 20 बच्चों को मिला पुरस्कार, उपलब्धियों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने बांधी तारीफ