यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर संकट बरकरार, कन्हैया लाल की हत्या के आरोपी ने भी किया विरोध; हाईकोर्ट से की ये मांग
उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स का हत्यारोपी मोहम्मद जावेद ने दिल्ली हाई कोर्ट ...और पढ़ें

HighLights
- कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है फिल्म
- मुकदमे में 160 गवाहों की जांच होनी बाकी है
- निष्पक्ष सुनवाई खतरे में पड़ने का जताया अंदेशा
जेएनएन, नई दिल्ली। दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स का हत्यारोपी मोहम्मद जावेद ने दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध किया है। आरोपी की तरफ से पेश हुई वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि इस मुकदमे में 160 गवाहों की जांच होनी बाकी है और मेरे मुवक्किल को गिरफ्तार किया गया था तब उसकी उम्र 19 साल थी।
उन्होंने तर्क दिया कि राजस्थान हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इसलिए जमानत दी, क्योंकि उन पर लगे आरोपों के बीच कोई संबंध नहीं था। मेनका गुरुस्वामी ने तर्क दिया कि फिल्म की रिलीज से उनके मुवक्किल की निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार खतरे में पड़ गया है।
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि फिल्म आरोप-पत्र पर आधारित है और संवाद सीधे आरोप-पत्र से लिए गए हैं। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने सिनेमैटोग्राफी अधिनियम की वैधानिक योजना का उल्लंघन करते हुए पुनरीक्षण शक्तियों का प्रयोग इस तरह से किया है।
