यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Top 05 News: सिसोदिया के निजी सचिव से CBI की पूछताछ, अतीक के एक बेटे की हो सकती है हत्या; पढ़ें प्रमुख खबरें
Know Top 05 News Stories 07 March 2023 दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी की लगातार कार्रवाई जारी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को जहां एक ओर तिहाड़ जेल में सिसोदिया से ईडी पूछताछ कर रही है तो दूसरी ओर उनके निजी सचिव देवेंद्र शर्मा से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है।

वही सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पुलिस को प्रयागराज की घटना में असली आरोपी नहीं मिल रहे हैं। उन पर दबाव है कि किसी को भी पकड़कर मार डालो। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद के पढ़ने वाले दो लड़कों को तो पहले दिन ही पकड़ लिया गया था। आशंका है उनमें से एक की हत्या हो सकती है। यह आप लोग देख लेना। वह होली के अवसर पर सैफई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:
1. Delhi: अब सिसोदिया के निजी सचिव से पूछताछ कर रही CBI, तिहाड़ जेल में पूर्व डिप्टी सीएम से ED के सवाल-जवाब
आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को जहां एक ओर तिहाड़ जेल में सिसोदिया से ईडी पूछताछ कर रही है तो दूसरी ओर उनके निजी सचिव देवेंद्र शर्मा से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए ईडी की एक टीम पहुंची हैं। इस दौरान टीम के साथ मामले के 2 आरोपित भी हैं।

इसके अलावा ईडी ने मंगलवार सुबह दिल्ली से हैदराबाद के व्यवसायी अरुम पिल्लई को गिरफ्तार किया है। मामले में ईडी द्वारा 11वीं गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि अरुण पिल्लई दक्षिण भारत से रिश्वत देने वाले ग्रुप के प्रमुख सदस्य थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
2. 'अतीक के एक बेटे की हो सकती है हत्या', रामगोपाल यादव का दावा, कहा- संविधान सबको देता है जीवन जीने का अधिकार
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पुलिस को प्रयागराज की घटना में असली आरोपी नहीं मिल रहे हैं। उन पर दबाव है कि किसी को भी पकड़कर मार डालो। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद के पढ़ने वाले दो लड़कों को तो पहले दिन ही पकड़ लिया गया था।

आशंका है उनमें से एक की हत्या हो सकती है। यह आप लोग देख लेना। वह होली के अवसर पर सैफई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान जीवन जीने देने का मौलिक अधिकार देता है।
किसी का जीवन आप ले नहीं सकते। विधि सम्मत तरीके के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं है। पुलिस पकड़ ले और फिर एनकाउंटर करे तो यह दंडनीय अपराध है। आज नहीं तो कल दूसरी व्यवस्था बनेगी। जो लोग फर्जी एनकाउंटर कर रहे हैं उन पर हत्या का मुकदमा कायम होगा। उमेश पाल हत्या कांड के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन जिस तरीके से सरकार काम कर रही है वह नीतियां विध्वंसकारी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
3. Holika Dahan 2023 Wishes: होलिका दहन के विशेष अवसर पर दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
देश के कुछ हिस्सों में होलिका दहन का आयोजन आज 07 मार्च 2023, मंगलवार (Holika Dahan 2023 Date) के दिन किया जाएगा। पंचांग के अनुसार हर साल होलिका दहन पर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। बता दें कि होलिका दहन पर्व को बुराई पर हुई अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

इस विशेष दिन पर लोग अपनी बुराइयों को होलिका की अग्नि में भस्म कर देते हैं। ऐसे में अपने होलिका दहन के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को यह प्यार भरे शुभकामना संदेश जरूर भेजें। यहां पढ़ें पूरी खबर
4. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने चुना 'अगला बैटिंग सुपरस्टार', Shubman Gill का नाम नहीं लेकर चौंकाया
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की लोकप्रियता दुनियाभर में हो चुकी है। युवा भारतीय बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल को शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मौका मिला।

गिल हालांकि, बल्ले से तीसरे टेस्ट में कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। हालांकि, जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन से अगले बल्लेबाजी सुपरस्टार का नाम पूछा गया तो उन्होंने शुभमन गिल का नाम नहीं लेकर चौंका दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
5. Li Qiang: चीन के अगले PM बनने के लिए तैयार ली कियांग, शी जिनपिंग के हैं खास
ली कियांग चीन के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। चीन के नौकरशाह रहे हैं कि अक्टूबर में चीन की नंबर-2 भूमिका के लिए उन्हें तब चुना गया था, जब शी ने वफादारों के साथ एक नेतृत्व खाका पेश किया था।

ली को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह व्यावहारिक दिमाग वाले, एक प्रभावी नौकरशाही को चलाने वाले और निजी क्षेत्र का समर्थक हैं। लिहाजा, वह चीन के कुछ सबसे आर्थिक रूप से गतिशील क्षेत्रों के प्रभारी रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर