विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morning Top News 07 March 2023: CBI के बाद ED करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ? पढ़ें प्रमुख खबरें

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 07 Mar 2023 10:45 AM (IST)

Morning Top News दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी आज पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। एजेंसी सिसोदिया ...और पढ़ें

CBI के बाद ED करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ? पढ़ें प्रमुख खबरें
CBI के बाद ED करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ? पढ़ें प्रमुख खबरें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ईडी की टीम मनीष सिसोदिया के बयान दर्ज करेगी। वहीं, आज मेघालय और नगालैंड के सीएम अपने पद की शपथ लेंगे। कोनराड संगमा मेघालय, जबकि नेफ्यू रियो नगालैंड के सीएम बनेंगे

आज की प्रमुख बड़ी खबरें

1. नेवी ने किया MRSAM का सफल परीक्षण

भारतीय नेवी ने आईएनएस विशाखापट्टनम से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान एमआरएसएएम ने टारगेट पर एकदम सटीक निशाना लगया। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. मनीष सिसोदिया से आज ED करेगी पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम भी तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर उनका बयान दर्ज करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. कोनराड संगमा लेंगे मेघालय के सीएम पद की शपथ

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा मेघालय के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 12 मंत्री भी शपथ लेंगे। एनपीपी कोटे से आठ, यूडीपी से दो, जबकि एचएसपीडीपी और भाजपा का एक-एक मंत्री बनेहा। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. नेफ्यू रियो बनेंगे नगालैंड के सीएम

नेफ्यू रियो आज नगालैंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने नगालेंड में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। चुनाव में एनडीपीपी को 25, जबकि बीजेपी को 12 सीटें हासिल हुई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. जेल से सुकेश ने जैकलीन को लिखा लव लेटर

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बालीवुड अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को प्रेम पत्र लिखा है। उसने अभिनेत्री को हैप्पी होली लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।