विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: अब सिसोदिया के निजी सचिव से पूछताछ कर रही CBI, तिहाड़ जेल में पूर्व डिप्टी सीएम से ED के सवाल-जवाब

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 01:49 PM (IST)

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को जहां एक ओर तिहाड़ जेल ...और पढ़ें

अब सिसोदिया के निजी सचिव से पूछताछ कर रही CBI।
अब सिसोदिया के निजी सचिव से पूछताछ कर रही CBI।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को जहां एक ओर तिहाड़ जेल में सिसोदिया से ईडी पूछताछ कर रही है तो दूसरी ओर उनके निजी सचिव देवेंद्र शर्मा से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए ईडी की एक टीम पहुंची हैं। इस दौरान टीम के साथ मामले के 2 आरोपित भी हैं। 

इसके अलावा ईडी ने मंगलवार सुबह दिल्ली से हैदराबाद के व्यवसायी अरुम पिल्लई को गिरफ्तार किया है। मामले में ईडी द्वारा 11वीं गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि अरुण पिल्लई दक्षिण भारत से रिश्वत देने वाले ग्रुप के प्रमुख सदस्य थे।

सिसोदिया को भेजा जेल

सीबीआई ने सोमवार को अपनी रिमांड पूरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद उन्हें सोमवार देर शाम तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सिसोदिया ने कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अदालत से भागवत गीत, डायरी और पेन उपलब्ध कराने की मांग करते विपसाना केंद्र में जाने की छूट की अपील की थी।

10 मार्च को होगी सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई

सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 32 का हवाला देते हुए मामले दखल न देने की बात करते हुए  सिसोदिया को दिल्ली की निचली अदालत जाने की सलाह दी थी, जिसके बाद सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने सिसोदिया की इस जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 10 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।