विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Excise Policy Scam: आबकारी घोटाला मामले में अरुण पिल्लई गिरफ्तार, 6 दिन की ED रिमांड पर भेजे गए

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 10:21 AM (IST)

दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले के मामले में गिरफ्तार अरूण पिल्लई की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुई। प्रवर्तन ...और पढ़ें

ED ने शराब घोटाले में हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई को किया गिरफ्तार।
ED ने शराब घोटाले में हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई को किया गिरफ्तार।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार सुबह हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ईडी द्वारा 11वीं गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि अरुण पिल्लई दक्षिण भारत से रिश्वत देने वाले ग्रुप के प्रमुख सदस्य हैं। पिल्लई की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुई।

6 दिन की ईडी रिमांड पर भेजे गए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मंगलवार को हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई की 13 मार्च तक की रिमांड मिल गई। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने मंगलवार को अरुण रामचंद्र पिल्लई से हिरासत में पूछताछ के लिए ईडी की रिमांड अर्जी मंजूर कर ली।

बता दें कि इससे पहले ईडी ने ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शराब कारोबारी अमनदीप ढाल को 2 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों की माने तो उनसे पूछताछ के बाद पिल्लई को गिरफ्तार किया गया है।

शराब नीति जारी होने से पहले ही उसे इसकी ड्राफ्ट कॉपी मिल गई थी। अमनदीप ढाल ने कथित तौर पर बिनॉय बाबू के साथ ड्राफ्ट कॉपी साझा की थी। ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने साउथ ग्रोप के लोगों और विजय नायर के बीच मुलाकात की व्यवस्था की थी।

ED ने की पिल्लई की जमीन की कुर्की

वहीं, बोइनपल्ली ने विजय नायर (आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी) और उनके सहयोगी दिनेश अरोड़ा के साथ मिलीभगत और साजिश में 100 करोड़ रुपये के रिश्वत के शिफ्ट करने की सुविधा की थी। पिल्लई के स्वामित्व वाली हैदराबाद के वट्टीनगुलापल्ली में 2.25 करोड़ रुपये की भूमि पार्सल हाल ही में कुर्की की गई थी।

ईडी ने पहले चार्जशीट में दावा किया है कि विजय नायर ने आप के नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपये की घूस ली, जिसके प्रमुख चेहरों में मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी, राघव मगुंटा, सरथ रेड्डी और के. कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी का नाम शामिल हैं।

सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिमांड पूरी होने के बाद 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहां से उन्हें देर शाम तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।