Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    70 साल की बिकिनी आज भी है जवान... जानिए क्या है इसकी कहानी

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2016 03:10 PM (IST)

    बिकिनी... इसके इतिहास के बारे में शायद आपको नहीं पता होगा। आज बिकिनी को दुनिया में आए पूरे 70 साल हो चुके हैं।

    नई दिल्ली। ‘बिकिनी’… एक ऐसा शब्द जिसे सुनकर आपके दिमाग में तरह-तरह के ख्यालात आते होंगे या फिर इसे सुनकर आपके मन में बिकिनी पहने अभिनेत्रियों की तस्वीरें भी आती होंगी। लेकिन क्या आपको पता है महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ये वस्त्र आखिर अस्तित्व में कब आया था?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक, 5 जुलाई 1946 को फ्रेंच डिज़ाइनर Louis Reard ने इस दुनिया को टू पीस स्विम सूट यानी बिकनी उपहार में दी। पेरिस के मशहूर स्विमिंग पूल Piscine Molitor में आज ही के दिन पेरिस की मॉडल Micheline Bernardini ने इसे पहली बार पहन कर मॉडलिंग की।

    बिकिनी नाम क्यों मिला?

    louis reard ने ये नाम इसके कुछ ही दिन पहले यूएस द्वारा किये गए एटॉमिक टेस्ट की जगह पर रखा जिसका नाम था “Bikini Atoll”। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जब यूरोप ने पहले वॉर-फ्री गर्मियों का स्वागत किया तो वहां के डिज़ाइनर वहां के फैशन में भी एक तरह का बदलाव लेकर आये। ये एक तरह से लोगों के “फ्रीडम” को दिखाता था। Jacques Heim और Louis Reard, स्विम सूट के 2 नए डिज़ाइन के साथ मार्किट में उतरे।

    देखिए, 'बिकिनी साड़ी' में मंदिरा बेदी मालदीव में मना रहींं छुट्टियां

    heim ने अपने प्रोडक्ट का नाम रखा “एटम” और इसका प्रचार उन्होंने “the world’s smallest bathing suit” के रूप में किया। वहीं दूसरी तरफ़ Louis Reard का सूट कुछ-कुछ वैसा ही था जिसे आज हम बिकिनी के रूप में देखते हैं और इसका प्रचार उन्होंने “smaller than the world’s smallest bathing suit” के रूप में किया और heim के उत्पाद को टक्कर देने का काम किया। और इन्होने ही इसे “बिकिनी” नाम दिया।

    स्पेन और इटली में लगी थी रोक

    स्पेन और इटली ने सार्वजनिक बीचों पर बिकिनी पहनने पर रोक लगा दी। लेकिन, बाद में 1950 के दौरान बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए उन्होंने इस रोक को हटा लिया और इसके बाद से ही बिकनी बाज़ारों में अपनी पकड़ जमाने लगी।

    अमेरिका में 1960 तक लगी रोक

    अमेरिका में बिकिनी को पहुंचने में थोड़ा ज़्यादा समय लग गया। 1960 तक अमेरिका में इसे पहनने पर रोक थी पर इसके बाद यूथफुल लिबरेशन के कांसेप्ट के आते ही इसे वहां भी अपनाया जाने लगा।

    'एयरलिफ्ट' की हीरोइन हुईं बोल्ड, बिकनी में हैरान कर देंगी तस्वीरें