विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur: म्यांमार के दस नागरिकों को मणिपुर से किया गया गिरफ्तार, अवैध दस्तावेजों के साथ देश में किया था प्रवेश

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 06 Feb 2023 12:15 PM (GMT+05:30)

मणिपुर के चुराचंदपुर जिले से छह महिलाओं सहित दस म्यांमार के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी बिना किसी वैध दस्तावेज के देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

Manipur: म्यांमार के दस नागरिकों को मणिपुर से किया गया गिरफ्तार, अवैध दस्तावेजों के साथ देश में किया था प्रवेश
Manipur: म्यांमार के दस नागरिकों को मणिपुर से किया गया गिरफ्तार, अवैध दस्तावेजों के साथ देश में किया था प्रवेश

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के चुराचंदपुर जिले से छह महिलाओं सहित दस म्यांमार के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी बिना किसी वैध दस्तावेज के देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने चलाया था तलाशी अभियान

पुलिस ने कहा कि म्यांमार के नागरिकों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके आधार पर न्यू लमका शहर के वाल वेंग इलाके में 5 फरवरी की दोपहर एक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को म्यांमारियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

PM Modi in Bengaluru: 'भारत ऊर्जा सप्ताह' कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में करेंगे उद्घाटन

विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये म्यांमार से चुराचांदपुर आए थे। बता दें कि इनमें से आठ म्यांमार के मोंगवा के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। इसस पहले, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि अवैध अप्रवासियों को आश्रय देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मणिपुर म्यांमार के साथ 398 किमी की एक झरझरा अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

अवैध प्रवासियों को आश्रय देना सबसे बड़ा खतरा

अवैध प्रवासियों को आश्रय देने के मामले में सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा था कि ये राज्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने पिछले साल 2022 में घोषणा की थी कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए जल्द ही 'घर-घर सर्वे' किया जाएगा। सीएम ने बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवासियों पर चिंता जताते हुए मीडिया से कहा था कि ऐसे विदेशियों को किराए पर अपने घरों में रहने की अनुमति देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कारवाई की जानी चाहिए।

Vistara Airline ने 70 लाख रुपये का किया भुगतान, नियमों का पालन न करने पर डीजीसीए ने लगाया था जुर्माना

Supreme Court को मिले पांच नए जज, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने SC के न्यायाधीश के रूप में पद की दिलाई शपथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।