विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vistara Airline ने 70 लाख रुपये का किया भुगतान, नियमों का पालन न करने पर डीजीसीए ने लगाया था जुर्माना

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 06 Feb 2023 11:16 AM (GMT+05:30)

विस्तारा एयरलाइंस पर डीजीसीए ने नियमों का पालन न करने के कारण पिछले साल अक्टूबर में 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। डीजीसीए की ओर से जानकारी दी गई है कि एयरलाइंस ने अपने ऊपर लगे जुर्माने की रकम को चुका दिया है।

एयर विस्तारा ने चुकाया डीजीसीए द्वारा लगाया गया जुर्माना।
एयर विस्तारा ने चुकाया डीजीसीए द्वारा लगाया गया जुर्माना।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। डीजीसीए के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विस्तारा एयरलाइंस ने भारत के नागरिक उड्डयन नियामक द्वारा लगाए गए जुर्मानो का भुगतान कर दिया है। दरअसल, विस्तारा एयरलाइंस ने भारत के नागरिक उड्डयन नियामक द्वारा देश के पूर्वोत्तर के कम सेवा वाले क्षेत्रों में अनिवार्य उड़ानों की न्यूनतम संख्या का संचालन नहीं करने के लिए लगाए गए 70 लाख रुपये के रिकॉर्ड जुर्माने का भुगतान किया है।

अक्टूबर में लगाया गया था जुर्माना

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के लिए पूर्ण-सेवा वाहक पर पिछले साल अक्टूबर में जुर्माना लगाया था। महानिदेशक अरुण कुमार ने इसकी पुष्टि की, लेकिन इस मुद्दे पर उन्होंने और कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि विस्तारा बागडोगरा से एक भी उड़ान संचालित नहीं कर सका, जिसके कारण एयरलाइंस पर रिकॉर्ड जुर्माना लगाया गया।

खबर की अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें: PM Modi in Bengaluru: पीएम मोदी आज बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन, जानें क्यों है खास

RAW के पूर्व अधिकारी दुलत बोले, 'समय आ गया है कि भारतीय खुफिया ब्यूरो का अपना एक लिखित इतिहास हो'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।