विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढाका आतंकी हमला: सोमवार को भारत लाया जाएगा तारिषी जैन का शव

By anand rajEdited By:
Published: Sun, 03 Jul 2016 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2016 08:56 PM (IST)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जानकारी दी कि 19 वर्षीय तारिषी जैन का शव सोमवार को भारत लाया जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। ढाका आतंकी हमले में मारी गई भारतीय लड़की तारिषी जैन का शव सोमवार को भारत लाया जाएगा। तारिषी की मौत पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दुख जताया है।

ये भी पढ़ेंः ढाका हमला: 12 घंटे से ज्यादा चला बंधक संकट खत्म, जानिए- दस बड़ी बातें

ये भी पढ़ेंः आतंकी हमले के बाद बोलींं हसीना- देश को नहीं बनने देंगे आतंकियों का ठिकाना

विदेश मंत्री ने ट्वीट से दी जानकारी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हमले में तारिषी के मरने की जानकारी शनिवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा 'मैं बहुत दुख के साथ बता रही हूं कि आतंकियों ने भारतीय लड़की तारिषी की हत्या कर दी। मैंने उनके पिता संजीव जैन से भी बात की है। पूरा देश दुख की घड़ी में उनके साथ है।' संजीव जैन दो दशकों से बांग्लादेश से कपड़ों का कारोबार कर रहे हैं।

4 जुलाई को शव को वापस लाया जाएगा :

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग को शुक्रवार देर रात ही खबर लग गई थी कि कुछ भारतीय फंस गए हैं। कुछ ही देर में साफ हो गया कि तारिषी वहां अंदर थी। इसके बाद से उप उच्चायुक्त आदर्श स्वाइका उसके परिवार के साथ संपर्क में थे। शनिवार सुबह सूचना मिली कि मृतकों में तारिषी भी शामिल हैं तो उनके घर वालों को ढाका भेजने का बंदोबस्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि परिवार के लिए वीजा का इंतजाम किया गया और वे रविवार को ढाका जाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है कि तारिषी का शव 4 जुलाई को वापस लाया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः ढाका आतंकी हमले में शिकार फीरोजाबाद की बेटी

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की छात्रा थी

तारिषी ने ढाका के ही अमेरिकन स्कूल से शिक्षा हासिल की थी। अभी वह अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के बर्कले कॉलेज की स्नातक छात्रा थी। उसे ईस्टर्न बैंक लिमिटेड की ओर से इंटर्नशिप दी गई थी और वह 'ईबीएल- कॉमर्स ग्रोथ ऑपोर्च्युनिटि इन बांग्लादेश' प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी।

चचेरी बहन ने किया था ट्वीट : तारिषी की मृत्यु का समाचार आने से पहले ही उसकी चचेरी बहन मेडिकल छात्रा सोनाली जैन ने ट्वीट किया था, 'वह मेरे सगे ताऊ जी की लड़की है, सरकार उसकी व परिवार की मदद करे।' -----

ढाका आतंकी हमले से संबंधित सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बांग्ला भाषा ने बचाई सत्यपाल की जान :

वहीं एक अन्य भारतीय डॉ सत्यपाल को जीवनदान मिल गया। भारतीय मूल के डॉक्टर सत्यपाल को भी आइएस के आतंकियों ने बंधक बनाया था। वह बांग्ला भाषा बोलने में दक्ष हैं। बांग्लादेशियों के प्रति नरमी बरत रहे आतंकियों ने इसी कारण उन्हें वहां से सुरक्षित जाने दिया।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें