विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी हमले के बाद बोलींं हसीना- देश को नहीं बनने देंगे आतंकियों का ठिकाना

By kishor joshiEdited By:
Published: Sat, 02 Jul 2016 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 04:33 PM (IST)

बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद वहां की पीएम शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश को आतंकवादियों की सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा।

News Article Hero Image

ढाका (जेएनएन)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हाई प्रोफाइल गुलशन इलाके के रेस्टोरेंट पर शुक्रवार रात को हथियारबंद आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद शुरु हुआ कमांडो ऑपरेशन खत्म हो गया है। इसके साथ ही कुल 13 बंधकों को मुक्त करा लिया गया है। पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेस्टोरेंट में मौजूद सात आतंकियों में से 6 को ढेर कर दिया गया है जबकि एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया है। करीब 11 घंटों से जारी इस बंधक संकट की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लमिक स्टेट (आईएसआईएस) ने ली है।

पढ़ें- ढाका हमला: रेस्तरां में बंधक संकट खत्म, पकड़ा गया एक जिंदा आतंकी

रमजान के पाक माह में हिंसा करना आखिर कैसा इस्लाम- शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ऑपरेशन खत्म होने के बाद कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। ये आतंकी धर्म के दुश्मन थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान में कौन मुसलमान हत्या करेगा? हमें ऑपरेशन खत्म करने में कामयाबी मिली। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने बहुत शानदार तरीके से अपने कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने बताया "इस हमले में 7 आतंकी शामिल थे। करीब 30 पुलिसवाले इस हमले में जख्मी हुए हैं। बहादुरी से लड़ने के लिए हमारे कमांडो का शुक्रिया। विदेशी मीडिया ऐसे किसी आतंकी हमले में मौत की तस्वीरें नहीं दिखाती, लेकिन हमारे यहां टीवी चैनलों में इस तरह की फोटो दिखाने में होड़ सी लग जाती है इससे बचना चाहिए था" हसीना ने अपील की कि लोग कट्टर सोच का विरोध करें। हम ऐसी और घटनाएं नहीं होने देंगे।

भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी सुरक्षित

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बांग्लादेश के रेस्टोरेंट में हुए आतंकी हमले में भारतीय उच्चायोग का कोई भी राजनयिक हताहत नहीं हुआ है और सभी राजनयिक सुरक्षित हैं और किसी को भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मंत्रालय इस मामले पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।

पढ़ें- ढाका हमला: 12 घंटे से ज्यादा चला बंधक संकट खत्म, जानिए- दस बड़ी बातें

अल्लाह हो अकबर कह रहे थे आतंकी

शुरुआती खबरों में इलाके में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने गोलीबारी की तेज आवाज सुनी थी। रेस्टोरेंट से बच कर बाहर निकले एक कर्मचारी ने बताया कि आतंकी रात 8.45 बजे ही अल्लाह हो अकबर कहते हुए रेस्टोरेंट में घुस आए थे और चीफ शेफ को बंधक बना लिया। उनके पास कुछ देसी बम भी थे। बांग्लादेश से निष्कासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इसे एक आतंकी हमला करार दिया।