Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tamil Nadu: महाशिवरात्रि मनाने मदुरै पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई बड़े कार्यक्रमों में होंगी शामिल

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 01:52 PM (IST)

    President Murmu Madurai visit कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु के मदुरै पहुंची। इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मदुरै हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत किया।

    Hero Image
    Tamil Nadu: महाशिवरात्रि मनाने मदुरै पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई बड़े कार्यक्रमों में होंगी शामिल

    मदुरै (तमिलनाडु), एजेंसी। President Murmu Madurai visit: कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु के मदुरै पहुंची। इससे पहले, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मदुरै हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु राजभवन ने किया ट्वीट

    राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने भी खुशी जताई। तमिलनाडु राजभवन ने ट्वीटर पर लिखा, 'तमिलनाडु के लोगों और राज्यपाल रवि की ओर से, संतों की इस आध्यात्मिक भूमि की अपनी पहली यात्रा पर हमारे माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करते हैं।'

    78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

    जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू 19 फरवरी को, वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगी और 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी। राज्य पुलिस सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मदुरै की दो दिवसीय यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से, राष्ट्रपति मुर्मू भगवान मीनाक्षी अम्मन के दर्शन करने के लिए मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर भी जाएंगी।

    Hyderabad News: कार ड्राइवर निकला शातिर चोर, सात करोड़ के आभूषण लेकर फरार

    सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

    बता दें कि, राष्ट्रपति के दौरे से पहले, उनकी सुरक्षा टीम ने 16 फरवरी को मदुरै में व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सूत्रों ने कहा कि जिला कलेक्टर ने मंदिर के अंदर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक परामर्श बैठक भी की।

    सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति, मंदिर में स्वामी दर्शन संपन्न करने के बाद अन्नदान कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुरक्षा टीम मदुरै के होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा भी जुटा रही है। रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुरक्षा जांच भी तेज कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि मदुरै जिले में 17 और 18 फरवरी को ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के अवसर पर देश में धूम, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    Project Cheetah: हेलीकाप्टर से कूनो पार्क पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते, सीएम ने बाड़े में किया रिलीज