विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: कूनो नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने चीतों को बाड़े में किया रिलीज, देखें वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 18 Feb 2023 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2023 01:57 PM (IST)

Project Cheetah दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए हैं। उन्हें ग्वालियर वायुसेना स्टेशन से ...और पढ़ें

Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आज पहुंचेंगे भारत
Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आज पहुंचेंगे भारत

भोपाल, आनलाइन डेस्क। Project Cheetah: भारत में चीतों को फिर से बसाने के इतिहास में दूसरा अध्याय आज यानी शनिवार को जुड़ गया। नामीबिया से आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए जाने के ठीक पांच महीने बाद दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीते वायुसेना के Mi-17 हेलीकाप्टर से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे।

सुबह 10 बजे पहुंचा विमान

चीतों को लेकर शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से रवाना हुआ वायुसेना का विशेष विमान आज सुबह 10 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयर टर्मिनल पर उतरा। इसके बाद यहां से सुबह 11 बजे तीन हेलीकाप्टर चीतों को लेकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने बाड़े में किया रिलीज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में एक चीते को छोड़ा। इसके साथ ही केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी चीता छोड़ा। वन विभाग के अफसरों ने भी एक के बाद एक चीतों को बाड़े में छोड़ दिया।  

यह भी पढ़ें: Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत के लिए रवाना, सी-17 विमान से आज पहुंचेंगे कूनो नेशनल पार्क

एक महीने तक क्वारंटीन रहेंगे चीते

अभी इस बाड़े में सभी चीते क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद करीब डेढ़ महीने बाद चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। 12 चीते आने के बाद अब कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई है।

पीएम मोदी का धन्यवाद

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''कूनो नेशनल पार्क में आज चीतों की संख्या बढ़ने वाली है। मैं पीएम मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, यह उनका विजन है। कूनो में 12 चीतों का पुनर्वास किया जाएगा, जिसके बाद चीतों की कुल संख्या 20 हो जाएगी।''

17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए थे आठ चीते

बता दें, पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था। इनमें पांच मादा और तीन नर चीता थे। 18 फरवरी को लाए जा रहे 12 चीतों में सात नर और पांच मादा चीता हैं।

तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा, एसपी आलोक कुमार सिंह और डीएफओ प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को लगभग पूरा दिन कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बिताया। चीतों को लाने वाले हेलीकाप्टर के लिए पांच हेलीपैड तैयार हो चुके हैं।

हर साल भारत लाए जाएंगे 12 चीते

पिछले महीने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चीते दिए जाने को लेकर अनुबंध हुआ था। इसके अनुसार, अब वहां से आठ से 10 वर्षों तक हर साल 12 चीते भारत लाए जाएंगे। पहले चरण में लाए गए आठ चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान का माहौल रास आया है। भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट) ने भारत में चीता पुनर्स्थापना के लिए देश के 10 क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान को चुना था।

पांच बड़ी बातें

  • दक्षिण अफ्रीका और भारत की सरकारों ने भारत में चीतों को फिर से लाने पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • चीता 1952 में भारत से विलुप्त हो गया था।
  • भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर भारत आ रहा है। चीतों को जोहान्सबर्ग के ओआर टैंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारत लाया जा रहा है।
  • फिंदा गेम रिजर्व से 3, तस्वालू कालाहारी रिजर्व से 3, वाटरबर्ग बायोस्फीयर से 3, क्वांडवे गेम रिजर्व से 2 और मपेसू गेम रिजर्व से 1 चीतों को उपलब्ध कराया गया है।
  • फरवरी में 12 चीतों के आयात के बाद अगले आठ से 10 वर्षों के लिए सालाना 12 चीतों को स्थानांतरित करने की योजना है।

ये भी पढ़ें:

गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान वाले छह राज्यों में सात करोड़ से अधिक लोगों पर आर्सेनिक का खतरा

Fact Check: 2018 में सिलचर एयरपोर्ट पर महुआ मोइत्रा और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।