तमिलनाडु के सीएम स्टालिन अस्पताल में भर्ती, मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बिगड़ी सेहत
Tamilnadu CM MK Stalin Health Update तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सुबह मॉर्निं ...और पढ़ें

एजेंसी, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके कुछ टेस्ट हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। डॉक्टर ने सीएम हेल्थ अपडेट साझा किया है।
यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सीएम स्टालिन रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी अचानक से उन्हें चक्कर आ गए। सीएम को फौरन चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Honeymoon Murder Case: किस हाल में है सोनम रघुवंशी? कैद में बीता एक महीना; जेल से आई हैरान करने वाली जानकारी
रिपोर्ट्स का इंतजार
अपोलो अस्पताल में मेडिकल सर्विस के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल बीजी के अनुसार, सीएम स्टालिन के जरूरी डायगनॉस्टिक टेस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
तमिलनाडु में सियासी उठा-पटक जारी
बता दें कि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज होने लगी है। AIADMK के पूर्व मंत्री और सांसद अनवर राजा ने सोमवार को सीएम स्टालिन की मौजूदगी में DMK का हाथ थामा है। वहीं, DMK मुख्यालय पहुंचने के बाद ही AIADMK ने अनवर राजा को निष्कासित कर दिया था।
अनवर राजा ने बीजेपी पर साधा निशाना
आगामी चुनाव में AIADMK और बीजेपी साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अनवर राजा का कहना है कि तमिलनाडु की राजनीति में बीजेपी का बढ़ता प्रभाव पार्टी के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। AIADMK को खत्म करके DMK के खिलाफ लड़ना ही बीजेपी का मुख्य एजेंडा है।
(पीटीआई और एएनआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- मुंबई में बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान; तीनों टायर फटे

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।