विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान; तीनों टायर फटे

Published: Mon, 21 Jul 2025 02:09 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2025 03:26 PM (IST)

Air India Plane Skid मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एअर इंडिया का ...और पढ़ें

Air India का एक A320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया।
Air India का एक A320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

एअर इंडिया का एक A320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। तीनों टायर भी फट गए। यह विमान मेन रनवे 27 से करीब 16-17 मीटर दूर जाकर कीचड़ भरी जगह में चला गया और फिर टैक्सीवे पर रुक गया।

टल गया बड़ा हादसा

खुशकिस्मती से इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। विमान को मामूली क्षति पहुंची, लेकिन यह पूरी तरह ठीक था और अपने आप टैक्सी पार्किंग बे तक पहुंच गया।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, यह घटना सुबह 9:27 बजे एअर इंडिया की उड़ान AI-2744 (विमान नंबर VT-TYA) के साथ हुई, जो रनवे पर उतरने के बाद धीमा होने के दौरान नियंत्रण खो बैठा है। 

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

यात्रियों या चालक दल के किसी सदस्य के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना के बावजूद, विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंचने में कामयाब रहा और सभी यात्री और चालक दल बिना किसी नुकसान के उतर गए।

एयर इंडिया का आया बयान

एअर इंडिया का भी हादसे पर बयान सामने आया है। प्रवक्ता ने कहा,

21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली AI2744 में लैंडिंग के दौरान भारी बारिश के चलते विमान फिसल गया। विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य उतर गए। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आपातकालीन प्रोटोकॉल तुरंत लागू कर दिए गए हैं।

दूसरा रनवे किया गया शुरू

सीएसएमआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को स्थिति से निपटने के लिए तुरंत सक्रिय कर दिया गया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। परिचालन जारी रखने के लिए दूसरे रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है। 

विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और हवाई अड्डे का परिचालन अतिरिक्त रनवे पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अधिकारी मुख्य पट्टी को हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

सोर्स- समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ।