SPG के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का गुरुग्राम में हुआ निधन, हाल ही में दिया गया था सेवा विस्तार
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के IPS अधिकारी थे। उन्हें हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था। खबर में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। खबर अपडेट की जा रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
बता दें कि सिन्हा 61 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे और 2016 से एसपीजी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था।
विशेष सुरक्षा समूह (SPG) की स्थापना 1985 में प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों को निकटतम सुरक्षा कवर प्रदान करने के इरादे से की गई थी। बाद में, उनके जनादेश में संशोधन किया गया और अब वे केवल तत्कालीन प्रधानमंत्री को सुरक्षा कवर प्रदान करते हैं।
सिन्हा इससे पहले तिरुवनंतपुरम में डीसीपी कमिश्नर, रेंज आईजी, इंटेलिजेंस आईजी और प्रशासन आईजी के रूप में काम कर चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।