विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Southwest Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह की देरी से हुआ विदा, 925 मिमी हुई बारिश

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 23 Oct 2022 09:22 PM (IST)

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से रविवार को विदा हो गया। इस साल मानसून की वापसी सामान्य समय से एक हफ्ते ...और पढ़ें

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से रविवार को विदा हो गया। (फाइल फोटो)
दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से रविवार को विदा हो गया। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआइ। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से रविवार को विदा हो गया। इस साल मानसून की वापसी सामान्य समय से एक हफ्ते बाद हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि भारत में लगातार चौथे साल मानसून समान्य रहा। इस मानसून में 925 मिमी बारिश दर्ज की गई जो 880 मिमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 106 प्रतिशत है। IMD ने कहा, 'दक्षिण पश्चिम मानसून 23 अक्टूबर 2022 को देश के बाकी बचे हिस्सों से भी विदा हो गया है।'

सितंबर के बाद भी हुई बारिश

विभाग ने बताया कि सितंबर में मानसून के देर से आने से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में बारिश की भारी कमी को पूरा करने में मदद मिली। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने से कई राज्यों में धान की मुख्य फसल को कोई फायदा नहीं हुआ। विभाग ने बताया कि अमुमन 30 सितंबर के बाद मानसून चला जाता है, लेकिन इस साल इस अवधि के दौरान बारिश जारी रही, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के अंत का प्रतीक है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हुई बारिश

इस मानसून के कारण मुख्य रूप से मध्य प्रदेश और दक्षिण गुजरात के ऊपर सक्रिय दो Cyclonic Circulations हुआ और यह मध्य-अक्षांश मौसम प्रणालियों (Mid-Latitude Weather Systems) के साथ मिल गया, जिसके कारण अक्टूबर में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई।

मानसून के बाद भी हुई अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक से 23 अक्टूबर के बीच देश में मानसून के बाद 104 मिमी बारिश हुई , जो इस मौसम में 63.2 मिमी की सामान्य बारिश से लगभग 65 प्रतिशत अधिक थी। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 सितंबर को देश के उत्तर-पश्चिमी भागों से पीछे हटना शुरू कर देता है और यह 15 अक्टूबर तक देश से पूरी तरह विदा हो जाता है।

यह भी पढ़ें- बंगाल की तरफ बढ़ रहा तूफान सीतरंग, इन राज्यों में मचा सकता है तबाही, पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान बिहार में भी दिखाएगा असर, बारिश से बढ़ेगी ठंड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।