विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान बिहार में भी दिखाएगा असर, बारिश से बढ़ेगी ठंड

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
Published: Sun, 23 Oct 2022 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 12:47 PM (IST)

Bihar Weather News बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान बिहार में भी असर दिखा सकता है। इसके कारण बिहार के ...और पढ़ें

Weather Update - Bihar News: बिहार में मौसम रहेगा साफ, वायु प्रदूषण बढ़ा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Weather Update - Bihar News: बिहार में मौसम रहेगा साफ, वायु प्रदूषण बढ़ा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल के खाड़ी में उठा तूफान धीरे धीरे उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में तूफान से अंडमान सागर का इलाका प्रभावित है। अंडमान सागर से तूफान धीरे-धीरे उड़ीसा एवं बंगाल की ओर बढ़ रहा है, लेकिन उसे 25 अक्टूबर तक बांग्लादेश की ओर जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा। 

दीपावली के बाद हो सकती है बारिश 

बिहार का आकाश सोमवार यानी दीपावली के दिन साफ रहने की उम्मीद है। दीपावली के बाद तूफान का आंशिक असर प्रदेश के पूर्वी भाग पर पड़ सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार का कहना है कि अंडमान सागर से बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे तूफान का रूप लेते जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर वह और गंभीर हो जाएगा। 

प्रदूषण की समस्‍या होने लगी विकराल 

बिहार में मौसम सामान्‍य होते ही वायु प्रदूषण की समस्‍या विकराल होने लगी है। वातावरण में जैसे-जैसे नमी बढ़ रही है, वायु की स्थिति बदतर होती जा रही है। खासकर प्रदेश की हवा में धूलकण की मात्रा लगातार बढ़ रही है। इससे सांस के मरीजों को परेशानी बढ़ रही है। वातावरण में धुंध और कोहरा बढऩे से एलर्जी की समस्या भी बढ़ रही है। 

पटना, मुजफ्फरपुर और समस्‍तीपुर में ज्‍यादा खराब हवा 

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा.अशोक कुमार घोष का कहना है कि पटना समेत बिहार के लगभग सभी बड़े शहरों की हवा खराब हो रही है। शनिवार की सुबह से ही वातावरण में धुंध बढ़नी शुरू हो गई थी। शाम तक वायु की गुणवत्‍ता गिरती चली गई। शाम में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर की स्थिति खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। 

प्रदूषण से बढ़ रही एलर्जी की समस्या 

पीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सक डा.अशोक कुमार का कहना है कि वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों को एलर्जी की समस्या बढ़ती जा रही है। सांस के मरीजों में यह समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। एलर्जी के कारण लोगों को सिर दर्द, तनाव, बेचैनी सहित अन्य समस्याएं भी गंभीर होती जा रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है। नियमित व्यायाम एवं दवाओं के सेवन से मरीज को बहुतहद तक राहत दी जा सकती है। 

प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा की स्थिति 

  • अररिया :189 
  • आरा : 160 
  • औरंगाबाद : 155
  • अररिया : 189 
  • आरा : 160 
  • औरंगाबाद : 155 
  • बेतिया : 181 
  • भागलपुर : 131 
  • बक्सर : 213 
  • दरभंगा : 252 
  • गया : 220 
  • हाजीपुर : 237 
  • कटिहार : 267 
  • मोतिहारी : 144 
  • मुंगेर टाउन : 226
  • मुजफ्फरपुर:  275 
  • पटना : 286 
  • पूर्णिया : 148 
  • समस्तीपुर : 290 
  • सासाराम: 177 
  • सिवान : 256 
  • बक्सर : 213 
  • दरभंगा : 252 
  • गया : 220 
  • हाजीपुर : 237 
  • कटिहार : 26
  • मुंगेर : 226
  • मुजफ्फरपुर : 275 
  • पटना : 286 
  • पूर्णिया : 148 
  • समस्तीपुर : 290 
  • सासाराम : 177 
  • सिवान : 256 

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान 

मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, बिहार में 26 अक्‍टूबर तक मौसम शुष्‍क बना रहेगा। इस दौरान बारिश के आसार आम तौर पर नहीं हैं। केवल 25 अक्‍टूबर को उत्‍तर- पूर्व और दक्षिण- पूर्व के जिलों में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। बिहार में सुबह-शाम और रात को ठंड का अहसास अब शुरू हो गया है।

दीपावली तक साफ रहेगा मौसम 

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के कारण उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। बिहार में झारखंड और पश्चिम बंगाल से लगते इलाके में इसका असर दिख सकता है। हालांक‍ि दीपावली तक बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बिहार में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है।