विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyclone Sitrang: बंगाल की तरफ बढ़ रहा तूफान सीतरंग, इन राज्यों में मचा सकता है तबाही, पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2022 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 02:45 PM (IST)

Cyclone Sitrang Latest Update दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आज गहरे ...और पढ़ें

दिवाली और भैया दूज पर इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर
दिवाली और भैया दूज पर इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मानसूनी बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, कुछ राज्यों में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दिन चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से भारी बारिश हो सकती है। मौसम की चेतावनी है कि साइक्लोन (चक्रवाती तूफान) सितरंग कई राज्यों में तबाही भी मचा सकता है। मौसम विभाग का यह अलर्ट पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, एक डीप डिप्रेशन में बदल गया और पोर्ट ब्लेयर से लगभग 580 किमी उत्तर-पश्चिम में, सागर द्वीप से 700 किमी दक्षिण में और बारिसल (बांग्लादेश) से 830 किमी दक्षिण में केंद्रित हो गया है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक तेज चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

सितरंग तूफान 25 अक्तूबर की सुबह बांग्लादेश कोस्ट में तिनकोना द्वीप और सान द्वीप के बीच से होकर निकलेगा। मौसम विभाग ने तूफान के मद्देनज़र कई जगहों पर रेड, कई जगहों पर ऑरेंज और कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जब तूफान सितरंग बंगाल की सीमा के पास बांग्लादेश में प्रवेश करेगा तो इसकी रफ़्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।

बंगाल और ओडिशा में कहर बरपाएगा चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के उत्तर-24 परगना और दक्षिण-24 परगना जिलों में अलग-अलग स्थानों पर दिवाली के दिन भारी से बहुत भारी बारिश होगी। जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है। 25 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा के दिन) को नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी वर्षा होने की संभावना है। दोनों दिनों कोलकाता, हावड़ा और हुगली में मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश

दिवाली और गोवर्धन पूजा वाले दिन अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। 24-26 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय और 23-26 अक्टूबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी की मछुआरों को चेतावनी

आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों के साथ और बाहर न जाएं। आईएमडी के मुताबिक, साइक्लोन सितरंग का केंद्र निम्न दबाव वाले क्षेत्र बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में है। यह 23 अक्टूबर की सुबह तक पूर्व-मध्य और इससे सटे बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी पर बड़ा असर डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर की सुबह तक सितरंग के धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात को लेकर IMD का अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- मौसम का हाल

क्या है सितरंग (What is Sitrang)

सितरंग एक चक्रवाती तूफान या साइक्लोन है। छह मौसम विज्ञान केंद्र के समूह आरएसएमसी और पांच क्षेत्रीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्रों टीसीडब्ल्यूसी ने मिलकर इस चक्रवात को यह नाम दिया है। इस पैनल के तहत 13 सदस्य देश आते हैं। हालांकि नाम का प्रस्ताव थाइलैंड द्वारा दिया गया है।