सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, अगला दो साल बाद लगेगा; फिर आज कैसे देख पाएंगे ये अद्भुत खगोलीय घटना?
इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण रविवार को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह आंशिक ग्रहण है और भारत में नहीं दिखाई देगा। इसे पूर्वी ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड अंटार्कटिका और प्रशांत द्वीप समूह में देखा जा सकेगा। अगला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा जो अंटार्कटिका में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण को देखने के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना आवश्यक है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Surya Grahan 2025: इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण रविवार को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं पर नजर डालें, तो रविवार को अमावस्या के दिन ये सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह आंशिक ग्रहण होगा। देर रात को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
हालांकि, स्काईवॉचर्स के माध्यम से इसके देखा जा सकेगा। आज लगने वाला आंशिक सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10.59 पर शुरू होगा। वहीं, रात 1.11 पर यह चरम पर होगा और तड़के 3.23 पर इसका समापन होगा। आइए आपको इस ऑर्टिल में बताते हैं कि सूर्य ग्रहण क्या होता है, आज लगने वाले ये ग्रहण कहां-कहां दिखेगा साथ ही इसको देखने के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए...
क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। कई बार सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में नहीं आते, बल्कि चंद्रमा सूर्य के केवल कुछ हिस्से को ही ढंक पाता है। ऐसा लगता है जैसे सूर्य का कोई टुकड़ा 'काटा' हुआ हो। इस स्थिति को ही आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं। वहीं, जब तीनों एक रेखा में सीधे आते हैं, उस स्थिति को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025 Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? नोट करें सूतक टाइम
कहां-कहां दिखेगा आज का सूर्य ग्रहण
21 सितंबर यानी रविवार को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि, ऑनलाइन माध्यम से इसको देख सकते हैं। आज के इस आंशिक सूर्य ग्रहण को पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत द्वीप समूह में देखा जा सकेगा। यह अंटार्कटिका और न्यूजीलैंड में सबसे अधिक समय तक दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025 Live: साल का आखिरी सूर्यग्रहण कब और कैसे देखें स्मार्टफोन पर लाइव
कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण?
जानकारी के अनुसार अगले साल भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण (रिंग ऑफ फायर) सिर्फ अंटार्कटिका में दिखाई देगा। वहीं, दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसको रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। अगले साल भी सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जाएगा। हालांकि, साल 2027 में 2 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण देखने के दौरान बरते ये सावधानियां
सूर्य ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा उपाय के देखना बेहद खतरनाक हो सकता है। ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें बेहद तीव्र होती हैं। और यदि इन्हें बिना सुरक्षात्मक चश्मे के देखा जाए तो यह आंखों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।
- ISO 12312-2 अनुरूप सूर्य ग्रहण चश्मा का उपयोग कर के इस खगोलीय घटना को देखा जा सकता है।
- कई बार लोग धूप के चश्मे, स्मोक्ड ग्लास, एक्सपोज्ड फिल्म या किसी अन्य तात्कालिक फिल्टर सहारा लेकर सूर्य ग्रहण को देखते हैं, तो सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त नहीं है।
- आप पिनहोल प्रोजेक्टर या सौर व्यूइंग बॉक्स जैसे अप्रत्यक्ष दृश्य उपकरणों का इस्तेमाल कर सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं।
सूर्य ग्रहण से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।