Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Japan-India Maritime Exercise: भारत और जापान के बीच समुद्री अभ्यास JIMEX 2022 का छठा संस्करण संपन्न

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 07:20 PM (IST)

    Japan-India Maritime Exercise भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्यास JIMEX 22 का छठा संस्करण रविवार को बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ। इसकी शुरुआत 11 सितंबर को हुई थी। यह संस्करण JIMEX की 10वीं वर्षगांठ का प्रतीक है जो 2012 में जापान में शुरू हुआ था।

    Hero Image
    Japan-India Maritime Exercise: भारत और जापान के बीच JIMEX 2022 का छठा संस्करण संपन्न (फोटो- ट्विटर)

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Japan-India Maritime Exercise: भारतीय नौसेना (Indian Navy) द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्यास, JIMEX 22 का छठा संस्करण 17 सितंबर को एक-दूसरे को विदाई देने के साथ बंगाल की खाड़ी में संपन्न हो गया। इसकी शुरुआत 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर दी जानकारी

    भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर जापान- भारत समुद्री अभ्यास JIMEX 22 के समापन की जानकारी दी। नौसेना ने लिखा, 'JIMEX22 का समापन 17 सितंबर 22। दोनों नौसेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए कुछ सबसे जटिल अभ्यास - एड लेवल एंटी सबमरीन वारफेयर, डब्ल्यूपीएन फायरिंग और वायु रक्षा अभ्यास।'

    तीन युद्धपोतों ने लिया हिस्सा

    भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए तीन युद्धपोत, सह्याद्री, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत कदमत और कवरत्ती ने किया। इसके साथ ही, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, अपतटीय गश्ती पोत सुकन्या, पनडुब्बी, MIG 29K लड़ाकू विमान, लंबी दूरी की समुद्री गश्ती विमान और जहाज से चलने वाले हेलीकाप्टर भी अभ्यास में शामिल हुए।

    जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों का नेतृत्व आर एडम हिरता तोशीयुकी, कमांडर एस्कार्ट फ्लोटिला फोर और भारतीय नौसेना के जहाजों का नेतृत्व आर एडम संजय भल्ला, फ्लैग आफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट द्वारा किया गया। इससे पहले, भारतीय नौसेना के जहाजों ने जेएमएसडीएफ के जहाजों इज़ुमो, एक हेलीकाप्टर कैरियर, और ताकानामी, एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रायर, का बंगाल की खाड़ी में स्वागत किया।

    क्या है JIMEX 22?

    JIMEX 22 का यह संस्करण JIMEX की 10वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जो 2012 में जापान में शुरू हुआ था। यह भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया गया। JIMEX 22 सतह, उप-सतह और वायु डोमेन में जटिल अभ्यासों के माध्यम से दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच उच्च स्तर की अंतःक्रियाशीलता को मजबूत करने का प्रयास करता है।

    अभ्यासों का उद्देश्य इंटरआपरेबिलिटी को बढ़ाना और सीमैनशिप और संचार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना था। यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

    ये भी पढ़ें: India-Japan Relation: टोक्यो में भारत-जापान 2+2 मंत्री स्तर की वार्ता, राजनाथ सिंह ने कहा- दोनों देशों के बीच संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति

    ये भी पढ़ें: India and Vostok 2022: जापान की खातिर भारत ने रूस के प्रस्‍ताव को खारिज किया, वोस्‍टोक 2022 में नहीं लेगा हिस्‍सा