Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हमें झुकना मंजूर नहीं, बेहतर है...', अमेरिकी बयानबाजी पर शशि थरूर का करारा जवाब; US वित्त मंत्री को भी घेरा

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 07:07 PM (IST)

    भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्री द्वारा भारत के लिए अड़ियल शब्द का प्रयोग करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने करारा जवाब दिया है। थरूर ने कहा कि अन्याय के सामने मौन रहने से बेहतर है अड़ियल रहना। उन्होंने अमेरिका पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

    Hero Image
    भारत पर अड़ियल टिप्पणी पर शशि थरूर का अमेरिका को करारा जवाब।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने अंदाज में अमेरिका को करारा जवाब दिया है।

    दरअसल, अमेरिका द्वारा भारत पर मोटा टैरिफ लगाए जाने के बाद, अमेरिकी वित्त मंत्री ने भारत के लिए अड़ियल शब्द का प्रयोग किया था। अमेरिकी वित्त मंत्री की इस टिप्पणी पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए कहा कि जब अन्याय हो, तो अड़ियल रहना बेहतर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थरूर ने अमेरिका पर साधा निशाना

    गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक पोस्ट किया। थरूर ने इस पोस्ट में अमेरिकी वित्त मंत्री को जवाब देते हुए लिखा कि मैंने सुना है कि कुछ लोग भारत पर अड़ियल होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं कहता हूं अड़ियल होना, अन्याय के सामने मौन रहने और समर्पण कर देने से कहीं बेहतर है।

    पहले भी ट्रंप पर भड़क चुके हैं थरूर

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले थरूर ट्रंप पर भड़के थे, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया था। इस दौरान थरूर ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया था। थरूर ने उस वक्त कहा था कि ट्रंप रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को सजा दे रहे हैं, जबकि अमेरिका खुद रूस से कई उत्पाद आयात करता है।

    यह भी पढ़ें- ट्रंप की भारत पर टिप्पणी अपमानजनक और अस्वीकार्य

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान के साथ एक शर्त पर बात होगी...', भारत ने की PAK की इंटरनेशनल फजीहत; शशि थरूर ने क्या कहा?