वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता का निधन, पीएम ने जताया शोक
देश के जाने माने व वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता अब नहीं रहे। 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे बीमार थे और पिछले पांच दिनों से एम्स में भर्ती थे। विनोद मेहता आउटलुक के संस्थापक संपादक थे। अंग्रेजी के जाने माने पत्रकार विनोद मेहता का जन्म 1942
नई दिल्ली। देश के जाने माने व वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता अब नहीं रहे। 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे बीमार थे और पिछले पांच दिनों से एम्स में भर्ती थे। विनोद मेहता आउटलुक के संस्थापक संपादक थे।
अंग्रेजी के जाने माने पत्रकार विनोद मेहता का जन्म 1942 में अविभाजित भारत के पंजाब के रावलपिंडी में हुआ था। बंटवारे के बाद 1950 में भारत आए और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने लगे। उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से की थी।
उन्होंने आउटलुक समेत कई और अखबारों व पत्रिकाओं को भी लॉन्च किया था व उनके संस्थापक संपादक रह चुके थे। वे अपने जीवन काल में द पायोनियर, संडे अॉब्जर्बर, द इंडिपेंडेंट और फिर आउटलुक के संपादक रहे। इनकी मैग्जीन आउटलुक ने ही सबसे पहले राडिया टेप केप विवाद का खुलासा किया था।
विनोद मेहता के निधन पर तमाम पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को सांत्वना दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि विनोद मेहता की बेबाक और सीधी राय उन्हें बहुत बड़ा बनाती है। हमेशा ही उन्हें एक बड़े पत्रकार व लेखक के रूप में याद किया जाता रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी विनोद मेहता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे गहरी पीड़ा बताया है।कांग्रेस ने कहा है कि विनोद मेहता पत्रकारिता के क्षेत्र में उदार-प्रगतिशील मूल्यों और मानव रक्षा के लिए खुद खड़े रहे। वास्तव में वे अपने लाखों पाठकों, दोस्तों व पत्रकारिता बिरादरी में हमेशा याद किये जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।