पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास शनिवार को रामसुंदर दास पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ बांस घाट पर उनकी अंत्येष्टि हुई। इस दौरान पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पटना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास शनिवार को रामसुंदर दास पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ बांस घाट पर उनकी अंत्येष्टि हुई। इस दौरान पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक व गणमान्य लोग शामिल हुए। उनके निधन पर जदयू कार्यालय में शोकसभा रखी गई। सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर में लाया गया, जहां दोनों सदन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामसुंदर दास के निधन पर गहरा शोक जताया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि रामसुंदर दास के निधन से वह दुखी हैं।
दिवंगत राम सुन्दर दास 21 अप्रैल 1979 से 17 फरवरी 1981 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। स्व. दास वर्ष 1991 और 2009 में हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से जेडीयू के टिकट पर वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने उन्हें पराजित कर दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।