Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISI और D कंपनी से लिंक... आठवीं फेल 'सलीम पिस्टल' कैसे बना देश का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर?

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 08:17 PM (IST)

    भारत के सबसे बड़े हथियार तस्कर शेख सलीम ऊर्फ सलीम पिस्टल को नेपाल में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। सलीम ने भारत में पहली बार गैंगस्टरों को जिगाना पिस्टल की सप्लाई कराई थी। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से भी जुड़ा था।

    Hero Image
    शेख सलीम ऊर्फ 'सलीम पिस्टल' नेपाल से गिरफ्तार।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े हथियार तस्करों में से एक शेख सलीम ऊर्फ 'सलीम पिस्टल' (Salim Pistol) को नेपाल में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उसने भारत में पहली बार गैंगस्टरों को जिगाना पिस्टल की सप्लाई कराई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा है सलीम पिस्टल का नाम

    सलीम पिस्टल पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान से उच्च क्वालिटी के हथियार भारत में मंगवाकर लॉरेंस बिश्नोई, हाशिम बाबा और कई गैंगस्टरों को सप्लाई कराता था। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से भी जुड़ा था। एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान से उसका सीधा संपर्क था। सलीम पिस्टल का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस से जुड़ा हुआ है।

    आठवीं फेल ने कैसे अपराध की दुनिया में रखा कदम?

    शेख सीलमपुर का रहन वाला शेख का जन्म 1972 में हुआ था। आर्थिक तंगी की वजह से उसने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उसने चोरी से अपराध की दुनिया में कदम रखा।

    साल 2000 में वो पहली बार कार चोरी के इल्जाम में पकड़ा गया। हथियारबंद डकैती और करोड़ों की लूट के मामले में वो गिरफ्तार हुआ। 

    18 सितंबर 2013 को उसे इस मामले में पकड़ा गया और IPC की धारा 395 और 397 के तहत केस दर्ज हुआ. धीरे-धीरे उसने अवैध हथियारों की तस्करी शुरू की।

    2018 में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन वह विदेश भाग निकला। हाल ही में खुफिया सूचना मिली कि वह नेपाल में छिपा है।

    यह भी पढ़ें- लारेंस का भाई अनमोल अमेरिका में डिटेन, जमानत के लिए पैसा चाहिए, इसलिए कलाकारों से मांगी जा रही रंगदारी