विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ाजामदा में नहीं उतर सका राजनाथ का हेलीकॉप्टर

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 05:26 PM (IST)

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) का सिंग्नल न मिल पाने के कारण गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका, इसलिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जमशेदपुर। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) का सिंग्नल न मिल पाने के कारण गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका, इसलिए उन्हें बुधवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में एक चुनाव रैली इसलिए रद करने पड़ी। रैली रद होने की वजह से राजनाथ को सुनने के लिए आए लोगों को निराश होना पड़ा।

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिन्हा के मुताबिक, बाद में पायलट ने हेलीकॉप्टर को दूसरी जगह उतारा। इधर, रैली स्थल पर आए लोग काफी देर तक गृहमंत्री का राय देखते रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प श्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडे ने इस रैली स्थल के बारे में जिला प्रशासन को सूचित किया था।

गौरतलब है कि इन दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा नेता जी-जान से जुटे हुए हैं। वह हर हाल में यहां भी भाजपा की जीत यकीनी बनवाना चाहते हैं।

पढ़ेंः आप चाइबासा वाले हैं, मैं चायवालाः मोदी

कमल को वोट दें और झारखंड को नंबर एक राज्य बनाएंः अमित शाह