Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी मां 78 साल की हैं', राष्ट्रपति विवाद पर सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका वाड्रा

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 06:17 PM (IST)

    शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। आज ससंद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधित किया। इस संबोधन के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान ने विवाद को जन्म दे दिया। सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। इस बीच प्रियंका गांधी ने अपनी मां का बचाव किया है।

    Hero Image
    राष्ट्रपति विवाद पर सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका वाड्रा। (फाइल फोटो- एएनआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच प्रियंका गांधी अपनी मां के बचाव में उतर आई हैं और जोर देकर कहा है कि उनकी टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। पुअर लेडी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।

    प्रियंका गांधी ने किया बचाव

    इस विवाद के बीच वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां के शब्दों के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था।

    प्रियंका ने कहा कि मेरी मां 78 साल की महिला हैं, उन्होंने बस इतना कहा कि राष्ट्रपति ने इतना लंबा भाषण पढ़ा और वह थक गई होंगी, बेचारी। वह भारत के राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया इस तरह की बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। वे दोनों सम्मानित लोग हैं और हमसे उम्र में बड़े हैं। उनका कोई अपमान करने का इरादा नहीं है। भाजपा को पहले खाई में धकेलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

    राष्ट्रपति भवन ने दी प्रतिक्रिया

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर राष्ट्रपति भवन ने प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणियां घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।

    बीजेपी ने भी घेरा

    सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी की अभिजात्य, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी झलक दिखती है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।

    यह भी पढ़ें: 'टिप्पणी घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली,' सोनिया गांधी के बयान पर राष्ट्रपति भवन का जवाब

    यह भी पढ़ें: '2014 के बाद पहली बार नहीं देखी कोई विदेशी चिंगारी', पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

    comedy show banner
    comedy show banner