विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pollution: कहीं 12 तो कहीं 900 के पार वायु प्रदूषण का स्तर, साफ हवा में सांस लेने को तरसे दिल्ली के लोग; पढ़ें सबसे प्रदूषित शहरों का AQI

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 24 Nov 2023 09:42 AM (IST)

दिल्ली वाले बीते कई हफ्ते से जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। बिहार हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ...और पढ़ें

पटना, दिल्ली और गुरुग्राम बन रही गैस चेंबर
पटना, दिल्ली और गुरुग्राम बन रही गैस चेंबर

HighLights

  1. दिल्ली का आज AQI 388 रिकॉर्ड किया गया
  2. आइजोल में बह रही देश की सबसे साफ हवा
  3. मिजोरम के आइजोल में AQI का आंकड़ा 12 दर्ज हुा

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AQI In India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में किसी तरह की गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। सरकार की कई कोशिशों के बाद भी कई शहरों का एक्यूआई 300 के पार ही दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के प्रदूषण को लेकर राज्य के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आने वाले 2-3 दिनों में प्रदूषण में कमी होगी, इसलिए अब भी ग्रेप-3 लागू है, जिसके कारण कई चीजों पर पाबंदी बनी हुई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हालात में बदलाव

हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदूषण की 'गंभीर' स्थिति से थोड़ी राहत जरूर मिली है। कई शहरों में एक्यूआई 300 के नीचे रहा है। दरअसल, हवा की दिशा बदलने के कारण अब पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश नहीं कर रही है, जिस कारण स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। हालांकि, अब भी कई शहरों का एक्यूआई स्तर 300 के पार ही देखा जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा

दिल्ली में प्रदूषण की चादर घनी हो गई है, जिसके कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। सफर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का आज AQI 388 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार सुबह, जहांगीरपुरी में 434, बुराड़ी में 441, बवाना में 441, द्वारका में 412, आनंद विहार में 387, अशोक विहार में 386 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा, नोएडा में AQI 363, ग्रेटर नोएडा में 369, गुरुग्राम में आज AQI का आंकड़ा 321 और फरीदाबाद में एक्यूआई 417 दर्ज किया गया है।

क्या है प्रमुख शहरों का हाल

शहर AQI
दिल्ली 637
पटना 413
मुम्बई 516
हैदराबाद 99
अहमदाबाद 187
लखनऊ 301
भोपाल 94

सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

शहर AQI
दिल्ली, दिल्ली 807
पटना, बिहार 716
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 714
बेगुसराय, बिहार 610
मेरठ, उत्तर प्रदेश 577
फरीदाबाद, हरियाणा 562
मुम्बई, महाराष्ट्र  561
गुरुग्राम, हरियाणा 524
जोधपुर, राजस्थान 475
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश 432

सबसे कम प्रदूषित शहर

शहर प्रदूषण का स्तर (AQI)
आइजोल, मिजोरम 12
कोयंबटूर, तमिलनाडु 12
पुडुचेरी 13
शिलांग, मेघालय 17
इलूर, केरल 18
नंदेसारी, गुजरात 20
तिरुवनंतपुरम, केरल 22
गंगटोक, सिक्किम 23
रामानाथपुरम, तमिलनाडु 24
रायचुर, कर्नाटक 25

क्या है AQI?

एक्यूआई हवा की गुणवत्ता आंकने का एक सूचकांक है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि एक शहर की हवा कितनी प्रदूषित है। AQI के रेंज को बांटा गया है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कहां-कैसी स्थिति है। यदि एक्यूआई 50 के रेंज में है, तो इसे अच्छी श्रेणी में रखा जाता है, 51-100 में है तो, ठीक माना जाता है; 101-200 की श्रेणी अच्छी नहीं है; 201-300 के एक्यूआई को खराब की श्रेणी में रखा जाता है; 301-400 को बहुत खराब श्रेणी का माना जाता है और 401-500 को बेहद गंभीर या खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा आज भी जहरीली, क्या सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल आपका शहर; पढ़ें अपडेट

यह भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली-UP में बारिश के बाद और गिरेगा पारा, तमिलनाडु में तेज बरसात से आज भी स्कूल बंद; पढ़ें अपने राज्य का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।