विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Today: दिल्ली-UP में बारिश के बाद और गिरेगा पारा, तमिलनाडु में तेज बरसात से आज भी स्कूल बंद; पढ़ें अपने राज्य का हाल

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 24 Nov 2023 08:42 AM (IST)

Weather Update Today उत्तर भारत में आज पारा और लुढ़क गया है वहीं मौसम विभाग ने कई जगह बारिश होने ...और पढ़ें

Weather Update Today दिल्ली में होगी बारिश।
Weather Update Today दिल्ली में होगी बारिश।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today देश के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में अब ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत में आज पारा और लुढ़क गया है, वहीं मौसम विभाग ने कई जगह बारिश होने की जानकारी दी है। इससे पारा और गिरेगा।

आइए, जानें आपके राज्य में क्या है मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसे है मौसम

राजधानी दिल्ली में आज सुबह से कोहरा छाया रहा और प्रदूषण के चलते वायु गुणवत्ता में अभी भी सुधार नहीं आया है। वहीं, पारा गिरने से ठंड में भी इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है, जो आने वाले समय में और गिर सकता है।

दिल्ली में 27 नवंबर को कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे लुढ़का दिल्ली का पारा, इस दिन होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी में बारिश के आसार

यूपी में भी कोहरे के साथ ठंड में इजाफा देखने को मिला है। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 27 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: तापमान में गिरावट ने बढ़ाई ठंड, दो डिग्री फिसला पारा; अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी सर्दी

तमिलनाडु में नहीं रुक रही आफत की बारिश

तमिलनाडु में कई दिनों से जारी भारी बारिश का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी तेज बारिश के कारण कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।