विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे लुढ़का दिल्ली का पारा, इस दिन होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Fri, 24 Nov 2023 06:30 AM (IST)

Delhi Weather Update दिल्ली के मौसम में लगातार ठंडक बढ़ रही है। लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे लुढ़का दिल्ली का पारा
Delhi Weather Update: सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे लुढ़का दिल्ली का पारा

HighLights

  1. बृहस्पतिवार की सुबह रही सीजन में अब तक सबसे अधिक ठंडी
  2. 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
  3. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बरसात हो सकती है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी के मौसम में लगातार ठंडक बढ़ रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। लिहाजा, दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह इस सीजन में सबसे अधिक ठंडी रही।

अलबत्ता, दिन में धूप से थोड़ी राहत रही। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 51 प्रतिशत रहा।

शुक्रवार को ऐसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्का कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सोमवार (27 नवंबर) को एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बरसात हो सकती है।

बुधवार रही सीजन की सबसे ठंडा सुबह

लगातार बढ़ रही ठंड के बीच अब बुधवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस सीजन में पहली बार दिल्ली का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी इसके आसपास ही तापमान रहने के आसार हैं। बुधवार को सुबह हल्के कोहरे और स्मॉग वाली स्थिति रही तो दिन में हल्की धूप खिली।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: सीजन की सबसे ठंडी रही बुधवार की सुबह, 10 डिग्री तक गिरा पारा; आज फिर लुढ़केगा तापमान

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution Update: 26 नवंबर से पहले नहीं मिलेगी दिल्ली-NCR को वायु प्रदूषण से राहत, वायुमंडल पर छाने लगी स्मॉग की परत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।