विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: सीजन की सबसे ठंडी रही बुधवार की सुबह, 10 डिग्री तक गिरा पारा; आज फिर लुढ़केगा तापमान

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Thu, 23 Nov 2023 06:30 AM (IST)

Delhi Weather Update दिल्ली-एनसीआर (NCR) में सर्दी का आगाज हो चुका है। बुधवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ जाएगी।
Delhi Weather Update: न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ जाएगी।

HighLights

  1. बुधवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही
  2. बृहस्पतिवार को भी इसके आसपास ही तापमान रहने के आसार हैं।
  3. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच अब बुधवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस सीजन में पहली बार दिल्ली का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी इसके आसपास ही तापमान रहने के आसार हैं। बुधवार को सुबह हल्के कोहरे और स्मॉग वाली स्थिति रही तो दिन में हल्की धूप खिली।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 15 नवंबर को यह 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। हवा में नमी का स्तर 90 से 49 प्रतिशत तक रहा।

अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री के लिहाज से पालम जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री की दृष्टि से लोधी रोड दिल्ली के सबसे ठंडे क्षेत्र रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ जाएगी। बुधवार को सुबह हल्का कोहरा रहा, जबकि दिन में हल्की धूप खिली रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 49 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ।

अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है दिल्ली की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 323 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 387, आरके पुरम में 416, पंजाबी बाग में 423 और आईटीओ में 344 रहा।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: अगले दो-तीन दिन में फिर 'गैस का चैंबर' बन जाएगी दिल्ली, लगातार तीसरे दिन जहरीली हवा में ली सांस

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution Update: 26 नवंबर से पहले नहीं मिलेगी दिल्ली-NCR को वायु प्रदूषण से राहत, वायुमंडल पर छाने लगी स्मॉग की परत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।