विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AQI: दिल्ली में कम नहीं हो रहा वायु प्रदूषण, दुनिया के टॉप 15 प्रदूषित शहरों में भारत के तीन; जानें क्या है सभी का एक्यूआई लेवल

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 23 Nov 2023 10:27 AM (IST)

Delhi AQI दिल्ली के साथ देश के कई और शहरों की हवा भी जहरीली होती जा रही है। यहां तक ...और पढ़ें

Delhi AQI दिल्ली की हवा हुई और जहरीली।
Delhi AQI दिल्ली की हवा हुई और जहरीली।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AQI Delhi दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मात्रा में कई प्रयासों के बावजूद कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, देश के कई और शहरों की हवा भी जहरीली होती जा रही है। यहां तक की दुनिया के टॉप 15 प्रदूषित शहरों की सूची में 3 भारत के हैं।

भारत के टॉप 3 प्रदूषित शहर

दुनिया के टॉप 15 प्रदूषित शहरों में भारत की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई का नाम है। स्विस कंपनी आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में 23 नवंबर 2023 को राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। हालांकि, कल के मुकाबले दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है और लेकिन यह रैंकिंग में एक से अब दो नंबर पर आ गया है। 

लाहौर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर 

आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग के अनुसार दिल्ली में 270 एक्यूआई आंका गया है, जो पाकिस्तान के लाहौर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा है। लाहौर में आज 504 एक्यूआई है, जो पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर है।

इसके बाद रैंकिंग में चौथे स्थान पर कोलकाता है, जिसका एक्यूआई 235 है। वहीं, मुंबई में कल की तरह ही आज भी एक्यूआई 155 ही रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन सूची में मुंबई का नंबर अब 15 हो गया है।

देश में कई जगह 200 पार पहुंचा AQI

देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और एक्यूआई का स्तर 200 के पार हो चुका है। कई शहरों में तो AQI 300 पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के चलते बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए सांस लेना भी दूभर हो गया है। 

क्या है AQI?

एक्यूआई हवा की गुणवत्ता आंकने का एक सूचकांक है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि एक शहर की हवा कितनी प्रदूषित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।