विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पीएम मोदी ने बहुमत का प्रयोग राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद-370 को हटाने में किया', तेलंगाना में अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Sun, 05 May 2024 10:44 PM (IST)

चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर चुनाव लड़ती है। इंटरनेट मीडिया पर अपने छेड़छाड़ किए ...और पढ़ें

तेलंगाना की चुनावी रैलियों में गृह मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
तेलंगाना की चुनावी रैलियों में गृह मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना

पीटीआई, हैदराबाद। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि संसद में एक भी भाजपा सांसद के रहने तक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण खत्म नहीं होगा। मोदी सरकार 10 साल से स्पष्ट बहुमत है लेकिन उसने इसका प्रयोग आरक्षण हटाने में बल्कि राम मंदिर का निर्माण कराने, तीन तलाक खत्म करने और कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने में किया। उन्होंने कांग्रेस के 400 सीटें मिलने पर भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म करने के दावे पर यह प्रतिक्रिया दी।

तेलंगाना के कागजनगर और निजामाबाद में चुनावी रैली में शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर चुनाव लड़ती है। इंटरनेट मीडिया पर अपने छेड़छाड़ किए गए वीडियो को प्रसारित किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी इस वीडियो को अन्य लोगों को भेजा।

रेड्डी के दिल्ली पुलिस के उनके पीछे पड़ने के आरोप पर उन्होंने पूछा कि फर्जी वीडियो बनाया जाएगा तो और क्या होगा? मुस्लिम आरक्षण पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने तीन तलाक खत्म किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर तीन तलाक वापस लाएगी। कांग्रेस देश को मुस्लिम पर्सनल ला के हिसात से चलाना चाहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।