Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है सचेत ऐप? पीएम मोदी ने मन की बात में क्यों किया इसका जिक्र? गिनाए इस्तेमाल के फायदे

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sun, 27 Apr 2025 02:01 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 121वें कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सचेत ऐप का जिक्र किया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के द्वारा लॉन्च किया गया यह ऐप प्राकृतिक आपदाओं से पहले लोगों को सूचित करेगा। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से इस ऐप को इस्तेमाल करने की अपील की है और साथ ही इसके फायदे भी गिनाए हैं।

    Hero Image
    'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सचेत ऐप' का किया जिक्र।

    नई दिल्ली, एएनआई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत भी पहलगाम हमले से की, जिसके बाद उन्होंने ISRO के महान वैज्ञानिक डॉ. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि सभी अपने फोन में 'सचेत ऐप' जरूर रखें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले महीने म्यांमार में आए भूकंप का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय बचाव टीम ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार और थाईलैंड में कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला। भारत में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए 'सचेत ऐप' लॉन्च किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: 'न्याय जरूर होगा', मन की बात में पहलगाम हमले के पीड़ितों से पीएम मोदी ने किया वादा

    मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा -

    प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में आपकी सतर्कता, आपका सचेत रहना आवश्यक है। इसके लिए आपको अपने फोन में एक स्पेशल ऐप की मदद मिल सकती है। इसका नाम 'सचेत ऐप' है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने इस ऐप को तैयार किया है।

    आपदाओं से करेगा सावधान

    मन की बात कार्यक्रम के दौरान 'सचेत ऐप' के फायदे गिनाते हुए पीएम मोदी ने बताया कि "बाढ़, चक्रवात, सुनामी, जंगलों में आग, हिमस्खलन, आंधी, तूफान और बिजली गिरने जैसी आपदाओं से पहले 'सचेत' ऐप आपको सूचित कर देगा। यह ऐप क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी देता है।"

    मौसम से जुड़ी जानकारी

    पीएम मोदी ने कहा कि "'सचेत ऐप' के माध्यम से मौसम से जुड़ी जानकारी भी ली जा सकती है। मौसम विभाग के सभी बड़े अपडेट इस ऐप में देखने को मिल जाएंगे। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की है कि इस ऐप का इस्तेमाल करें और जो भी अनुभव हो उसे हमारे साथ जरूर साझा करें।"

    क्या है 'सचेत ऐप'?

    बता दें कि सचेत ऐप को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने लॉन्च किया था। इस ऐप पर यूजर की करंट लोकेशन के हिसाब से अलर्ट मिलता है। यह ऐप आपके राज्य और जिले में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के बारे में यूजर्स को सूचित करता है। साथ ही इस पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा मौसम अपडेट भी मौजूद रहती है।

    यह भी पढ़ें- Bihar: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ RJD ने निकाला मार्च, लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे; वीडियो वायरल