Move to Jagran APP

Navy Day: नौसेना के योगदान पर हमें गर्व, आपदा में लोगों को बचाने में सबसे आगे रहते हैं जवान- पीएम

नेवी डे के मौके पर जहां पीएम मोदी ने देश में जुटे भारतीय नौसेना के जवानों को बधाई दी है वहीं उन्‍होंने ये भी कहा है कि उनपर हमें गर्व है। नौसेना के जवान किसी भी प्राकृतिक आपदा में लोगों को राहत देने में सबसे आगे होते हैं।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 10:47 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 10:59 AM (IST)
देश सेवा में भारतीय नौसेना के योगदान पर हमें गर्व- पीएम

नई दिल्‍ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस (NavyDay) के मौके पर देश की समुद्री सीमा की रक्षा करने वाले जवानों को बधाई दी है। अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है कि हमें देश सेवा में भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना के जवान प्राकृतिक आपदाओं जैसी संकट की स्थिति को कम करने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं। आपको बता दें कि हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस का आयोजन किया जाता है।  

loksabha election banner

आपको बता दें कि नौसेना दिवस से एक दिन पूर्व ही भारतीय नौसेना प्रमुख के तौर पर ए‍डमिरल हरि कुमार ने पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि भारतीय नौसेना के लिए अगले दस वर्ष काफी अहम होंगे। इन दस वर्षों में भारतीय नौसेना के पास नए युद्धपोत और सबमरीन होंगी। इसके अलावा उन्‍होंने चीन की  नौसेना की बढ़ती ताकत से संबंधित सवाल के जवाब में कहा था कि देश की नौसेना के लिए 39 युद्धपोत और सबमरीन का निर्माण हो रहा है। उनके मुताबिक इनका निर्माण मेक इन इंडिया के तहत किया जा रहा है जो देश को आत्‍मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ाता है। 

इस मौक पर उन्‍होंने डिपार्टमेंट आफ मिलिट्री अफेयर्स के गठन की भी बात कही। उनका कहना था कि ये देश की आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा मिलिट्री सुधार होगा। उन्‍होंने कहा कि देश में सीडीएस के पद का गठन भी इस दिशा में एक अहम कड़ी थी। इससे जहां ब्‍यूरोक्रेसी के चैनल कम होंगे वहीं फैसले अधिक तेजी के साथ लिए जा सकेंगे, जो देश के लिए काफी अहम होंगे। उन्‍होंने ये भी बताया कि गोपनीय सूचनाओं के लीक होने के मामले की जांच सीबीआई के अलावा नेवी भी कर रही है। इसलिए इस पर कमेंट करना सही नहीं होगा। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले उन्‍होंने पद भार ग्रहण किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.