Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कौन है मोदी की पत्नी और राहुल की गर्लफ्रैंड?

    By Edited By:
    Updated: Thu, 27 Mar 2014 02:46 PM (IST)

    गूगल पर भारतीय राजनीतिज्ञों के निजी जीवन के बारे में काफी समय से लोग खबरें और सूचनाएं तलाश कर रहे हैं। गूगल स्कोर के मुताबिक भारत में लोग राजनीतिज्ञों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। गूगल पर भारतीय राजनीतिज्ञों के निजी जीवन के बारे में काफी समय से लोग खबरें और सूचनाएं तलाश कर रहे हैं। गूगल स्कोर के मुताबिक भारत में लोग राजनीतिज्ञों की जिंदगी में काफी दिलचस्पी लेते हैं। वे उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं।

    नरेन्द्र मोदी की पत्नी, राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड और अरविंद केजरीवाल का परिवार भारत के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषयों में सबसे ऊपर है। लोगों ने केजरीवाल के इस्तीफे से जुड़ी खबरों को भी खूब खोजा।

    पढ़ें : गूगल में सबसे ज्यादा खोजीं गई ऐश्वर्या और विद्या बालन

    राहुल गांधी यूं तो सोशल मीडिया में मजाक के पात्र बनाए जाते हैं लेकिन लोगों में उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानने की बहुत ज्यादा उत्सुकता है। कांग्रेस के अगले सर्वेसर्वा बनने वाले राहुल ने हांलाकि कह दिया है कि शादी करने में उनकी बहुत रुचि नहीं है। लेकिन एक समाचार एजेंसी को उन्होंने कहा था कि एक बार उपयुक्त लड़की मिल जाए तो वह शादी कर लेंगे।

    पढ़ें : सनी को ऐश्वर्या ने पछाड़ा, गूगल पर बनीं नंबर वन

    2004 में एक विदेशी लड़की से उनके संबंधों के बारे में काफी खबरें उड़ी थीं। उसका नाम था जुआनिता और अफवाह यह थी वह कोलंबिया की रहने वाली हैं, लेकिन बाद में राहुल ने खुद ही एक अखबार को बताया कि वह कोलंबिया की नहीं बल्कि स्पेन की हैं। उन्होंने उसके नाम के बारे मे कहा कि लोग गलत नाम ले रहे हैं। उसका नाम वेरोनिक है न कि जुआनिता। राहुल ने यह भी कहा कि वह वेट्रेस नहीं बल्कि आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने उसे अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। बताया जाता है कि राहुल वेरोनिक से इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में मिले थे।

    पढ़ें : गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए मोदी, राहुल और केजरीवाल

    जशोदाबेन की तलाश

    भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पत्नी की भी गूगल में खूब तलाश होती है। उनकी पत्नी के बारे में ओपन पत्रिका ने 2009 में खबर प्रकाशित की थी जिसके मुताबिक उनका नाम जशोदाबेन है, लेकिन उन्होंने एक विदेशी न्यूज एजेंसी को बताया कि उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं है वह उनके जीवन से बाहर चले गए। उसे बाद वे उनसे कभी नहीं मिले। वह मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं, लेकिन मोदी ने अपने विवाह के बारे में कभी भी किसी को नहीं बताया। बताया जाता है कि उनका विवाह बचपन में हुआ था और वह उस बारे में चुप्पी साधे रखते हैं।

    केजरी का परिवार और इस्तीफा

    भ्रष्टाचार से लड़ाई को चुनावी मुद्दा बनाने वाले अरविंद केजरीवाल भी गूगल में हमेशा तलाश किए जाते हैं। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में पराजित करने वाले केजरीवाल के परिवार के बारे में लोग हमेशा जवाब ढूंढते रहते हैं। केजरीवाल अपनी निजी जिन्दगी में भी कुछ छुपाने वाले व्यक्ति नहीं हैं। उनके बारे में लोग हमेशा कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं। (नईदुनिया)