Move to Jagran APP

Parliament: पिछले 3 वर्षों में NCW को मिले दहेज और दुष्कर्म की शिकायतों की संख्या में हुई वृद्धि- केंद्र सरकार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राष्ट्रीय महिला आयोग को मिले दहेज दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश की शिकायतों की संख्या में वृद्धि हुई है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आंकड़ा पेश किया। File Photo

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyPublished: Fri, 17 Mar 2023 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2023 07:22 PM (IST)
पिछले 3 वर्षों में NCW को मिले दहेज और दुष्कर्म की शिकायतों की संख्या में वृद्धि।

नई दिल्ली, पीटीआई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राष्ट्रीय महिला आयोग को मिले दहेज, दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश की शिकायतों की संख्या में वृद्धि हुई है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आंकड़ा बताया।

loksabha election banner

शिकायतों की संख्या में वृद्धि

आंकड़ों के अनुसार, 2022 में दहेज की 357 शिकायतें, 2021 में 341 और 2020 में 330 शिकायतें प्राप्त हुईं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखित जवाब में कहा, 'पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के दौरान 'दहेज और दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश' श्रेणियों के तहत आयोग में पंजीकृत शिकायतों की संख्या में वृद्धि हुई है।'

आंकड़ों के मुताबिक, एनसीडब्ल्यू को 2022 में दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश की 1,710 शिकायतें, 2021 में 1,681 और 2020 में 1,236 शिकायतें मिलीं।

हजारों मामले अभी भी लंबित

सदन में एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल जनवरी तक 28 राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में 411 POCSO और e-POCSO अदालतों सहित 764 फास्ट ट्रैक विशेष अदालतें काम कर रही थीं, जिन्होंने 1,44,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन अदालतों में 1,98,000 से अधिक मामले अभी भी लंबित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.