अब आधे देश में भाजपा की सत्ता, अरुणाचल की पीपीए सरकार में शामिल
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा आधिकारिक रूप से पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) सरकार का हिस्सा बन गई। शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा विधायक तमियो तागा को मंत्रिपरिषषद में
इटानगर, पीटीआई : अरुणाचल प्रदेश में भाजपा आधिकारिक रूप से पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) सरकार का हिस्सा बन गई। शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा विधायक तमियो तागा को मंत्रिपरिषषद में शामिल किया गया है। इसी के साथ देश के 29 राज्यों में से 15 में भाजपा की अकेली या गठबंधन की सरकार हो गई है।
अरुणाचल की राजधानी इटानगर में राज्यपाल वी. षणमुगनाथन ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट सहयोगियों की मौजूदगी में तागा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खांडू ने तागा को कैबिनेट में शामिल करने के लिए उद्योग, कपड़ा, हस्तशिल्प व सहकारिता मंत्री तपांग तलोह को हटाया है।
खांडू ने 16 सितंबर को नाटकीय तरीके से कांग्रेस विधायकों के साथ पीपीए का दामन थाम लिया था, जो भाजपा की सहयोगी है। इससे करीब दो महीने पहले 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में कांग्रेस सरकार को बहाल किया था। 60 सदस्यीय विधानसभा में अब पीपीए के 44, भाजपा के 11, कांग्रेस के तीन विधायक हैं। दो विधायक निर्दलीय हैं।
इन राज्यों में है भाजपा सरकारें :
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, असम, हरियाणा, गोवा।
यहां हैं भाजपा की गठबंधन सरकारें :
जम्मू-कश्मीर : पीडीपी के साथ
पंजाब : अकाली दल के साथ
महाराष्ट्र : शिवसेना के साथ
आंध्र प्रदेश : तेलुगु देशम के साथ
झारखंड : ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के साथ
सिक्किम : सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ
नगालैंड : नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ
अरुणाचल प्रदेश : पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के साथ
पढ़ें- उड़ी पर मेरे बाल नोच रहे थे, मोदी कुछ नहीं कर रहाः पीएम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।