Monsoon Update 2024: समय से पहले ही देश में होगी मानसून की एंट्री? ला नीना का दिखेगा असर
दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले आईएमडी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत में मानसून के मौसम में बारिश सामान्य से अधिक रह सकती है। माना जा रहा है कि अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है।
पीटीआई, नई दिल्ली। Monsoon Alert: भारत में मानसून के मौसम में बारिश सामान्य से अधिक रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस महीने की शुरुआत में इसकी जानकारी दी थी।
इस बीच इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है, जिससे भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
इस माह से होगी बारिश की संभावना
फोरम ने कहा, 'दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में 2024 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण एशियाई जलवायु आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने कहा, उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
इस मौसम के दौरान दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। इसमें क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग के कुछ हिस्से शामिल नहीं हैं जहां सामान्य तापमान होने की सबसे अधिक संभावना है। एसएएससीओएफ ने कहा कि इस समय अल नीनो की मध्यम स्थिति बन रही हैं। मानसून के पहले आधे हिस्से में ‘अल नीनो-सदर्न ओशिलेशन’ की तटस्थ स्थितियां बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें: एस जयशंकर की UAE की विदेश मंत्री के साथ दिल्ली में बैठक, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा
यह भी पढ़ें: Kejriwal Arrest: 'चुनाव से पहले ही केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया?' सुप्रीम कोर्ट ने मांगा ED से जवाब